फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डॉक्टर रिश्वत प्रकरण

डॉक्टर रिश्वत प्रकरण

Fri, 25 Jan 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर रिश्वत प्रकरण
जिला अस्पताल रिश्वत प्रकरण :
विज्ञापन

ये क्या हो रहा डॉक्टर साहब! अब 10 हजार

एक हजार मांगने के मामले में डॉक्टर के बयान दर्ज नहीं, घूसखोरी के और आरोप आए सामने

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिव दत्ता के रिश्वत मांगने के आरोप में घिरने के बाद अब जिला अस्पताल में ऐसे ही दो और मामले सामने आए हैं। एक मामले में आरोप है कि 10 हजार रुपये बतौर घूस न देने पर डॉक्टर टूटे पैर का ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं तो दूसरे मामले में चार हजार रुपये की घूस देने के बाद भी गलत ऑपरेशन कर देने की शिकायत प्रशासन के अधिकारियों से की गई है। उधर, बृहस्पतिवार को डॉ. शिवदत्त रिश्वतखोरी के आरोप पर बयान देने के लिए जांच कमेटी के सामने पेश नहीं हुए। अब उन्हें शुक्रवार का समय दिया गया है।
सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि जांच कमेटी को दो दिन का समय दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि अभयपुर जोखनपुर के राहुल मिश्रा की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी कि उनकी 80 साल की दादी जगवती को कूल्हे में फ्रैक्चर हुआ था। बुधवार को उनका ऑपरेशन डॉ. शिव दत्ता ने किया था। रॉड बाहर से खरीदवाई गई। बाद में ऑपरेशन थिएटर में बुलाकर नर्स को एक हजार रुपये देने के लिए कहा गया। उन्होंने तीन ऑडियो क्लिप भी सीएमएस को सौंपी थी।
विज्ञापन


एक और आरोप, ऑपरेशन के लिए मांगे 10 हजार
जिला अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला शाहजहां का पैर सड़क दुर्घटना में टूट गया था। महिला का आरोप है कि जिला अस्पताल में डॉक्टर उसके पैर का ऑपरेशन करने के लिए उनसे दस हजार रुपये मांग रहे हैं। रकम नहीं दे पाईं तो उनका इलाज तक नहीं किया जा रहा है। समाज सेवा मंच के नदीम शम्सी की ओर से बृहस्पतिवार को इस मामले में डीएम से शिकायत की गई। डीएम ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार हजार लेकर भी कर दिया गलत ऑपरेशन
फतेहगंज पश्चिमी की 35 वर्षीय महिला स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी है। कुछ वक्त से उन्हें बच्चेदानी से अत्यधिक रक्त रिसाव और गांठ बनने से परेशानी हो रही थी। आठ जनवरी को जिला अस्पताल में ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने उससे चार हजार रुपये लिए। गरीबी का हवाला देने जिला अस्पताल के ही उनके साथी डॉक्टर की सिफारिश पर भी नहीं माने। बोले, रेट फिक्स है, बिना इसके काम नहीं होगा। आरोप है कि चार हजार देने के बाद भी डॉक्टर ने गलत ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद पस भी आने लगा। डॉक्टर के छुट्टी पर जाने के बाद 17 जनवरी को सर्दी बुखार की दवा देकर उनकी छुट्टी कर दी गई।

000
हमारे पास शिकायत आने के बाद अन्य प्रकरण की जांच करा ली जाएगी। वैसे मरीजों को भी कहा जाता है कि किसी को इलाज के लिए रिश्वत न दें। - डॉ. केएस गुप्ता, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed