फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अदलाबाद में फैला चिकन पाक्स, एक की मौत

अदलाबाद में फैला चिकन पाक्स, एक की मौत

Sun, 06 Jan 2019 06:30 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 06 Jan 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
अदलाबाद में फैला चिकन पाक्स, एक की मौत
निघासन (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र के गांव अदलाबाद में चिकन पाक्स से शुक्रवार को 30 वर्षीय सुभाष चंद्र गुप्ता की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग अब भी इस रोग से पीड़ित हैं। रविवार को ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल से फोन पर की। साथ ही मीडिया को भी बताया, तब यह मामला सामने आया है। सीएमओ के आदेश पर सीएचसी प्रभारी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और पीड़ितों को दवा बांटी। साथ ही साफ- सफाई रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

गांव अदलाबाद निवासी 30 वर्षीय सुभाष गुप्ता को करीब एक सप्ताह पहले शरीर में सफेद दाने निकल आए थे। साथ ही उन्हें बुखार महसूस हुआ था, जिस पर वह सीएचसी गए, जहां उन्हें डॉक्टर ने बताया कि वह चिकन पाक्स से पीड़ित हैं। घर और आसपास साफ सफाई रखें। दवा लेकर वह घर लौट आए। भाई हुकुमचंद ने बताया कि उसके अगले दिन सोमवार से ही उसकी हालत खराब हो गई। हालांकि फिर फायदा लगा तो सोचा शुक्रवार तक देख लें। यदि नहीं ठीक होंगे तो लखीमपुर दिखएंगे, लेकिन शुक्रवार की शाम उनकी हालत बिगड़ गई। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते घर में ही दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने अगले दिन उनका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के लोगों के कहने पर रविवार को हुकुमचंद ने सीएमओ के सरकारी नंबर पर बात की और मामले की जानकारी दी, जिस पर डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची। सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के भाई 37 वर्षीय हुकुमचंद, 10 वर्षीय आदित्य, 26 वर्षीय अमित और 25 वर्षीय पूर्णानंद भी चिकन पॉक्स से पीड़ित हैं। सभी को दवाइयां दी गई हैं। सभी की हालत सामान्य है।
विज्ञापन


मृतक सुभाष चंद्र की मौत का कारण चिकन पॉक्स नहीं हो सकता। चूंकि परिवार वालों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया, जिससे कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। जब वह सीएचसी में आया था तो ठीक था। दवा दी गई थी, लेकिन फिर वह नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अरुण कुमार मिश्र, प्रभारी अधीक्षक-सीएचसी, निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed