फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   उड़न पर मोदी की भी मुहर आज नंदी आकर देंगे तेजी पर जोर

उड़न पर मोदी की भी मुहर आज नंदी आकर देंगे तेजी पर जोर

Sun, 10 Mar 2019 02:06 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
उड़न पर मोदी की भी मुहर आज नंदी आकर देंगे तेजी पर जोर
बरेली। बरेली हवाई अड्डे के उद्घाटन पर लग रही अटकलाें पर आखिरकार विराम लग गया। शनिवार को हवाई अड्डे के उद्घाटन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया जिसके मुताबिक रविवार सुबह साढ़े नौ बजे नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी इसका उद्घाटन करेंगे। वह सुबह विशेष विमान से त्रिशूल एयरबेस पर उतरेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु भी मुंबई से ऑनलाइन रहेंगे।
विज्ञापन

बरेली हवाई अड्डे पर शनिवार को देर रात तक उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी चलती रही। हवाई अड्डे का जेट एयरवेज की टीम ने पिछले दिनों निरीक्षण करने के बाद यहां सारी व्यवस्था को ओके करार दे दिया था। इसके बाद से यहां से हवाई सेवा की शुरुआत को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। दो दिन पहले ही जेट एयरवेज की ओर से रक्षा मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर बरेली से 15 अप्रैल से हवाई सेवा शुरू करने की अनुमति मांगी थी। यह खबर शनिवार को प्रमुखता से अमर उजाला में छपी। शनिवार को ही इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नोएडा कार्यक्रम के दौरान बरेली सिविल एयर एन्क्लेव को कुछ ही हफ्तों में शुरू करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

मोदी की घोषणा के फौरन बाद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क साधकर चुनाव आचार संहिता लगने से पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन कराने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री कार्यालय से इसकी सहमति मिल गई, साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उद्घाटन के लिए औपचारिक तैयारियां पूरी कराने को कह दिया गया। आनन-फानन में ही रविवार दोपहर उद्घाटन का कार्यक्रम तय करने की कवायद शुरू हो गई। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार की ओर से अपने विशेषधिकारी एसके गुप्ता को भी इसमें जुटा दिया गया। कुछ ही घंटों बाद कार्यक्रम फाइनल कर जारी कर दिया गया। मुख्यमंत्री की ओर से अपने नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी को अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर उद्घाटन के लिए बरेली पहुंचने को कह दिया गया। तय हुआ कि नंदी विशेष विमान से रविवार सुबह साढ़े नौ बजे बरेली पहुंचकर सिविल एन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और विशेष सचिव सूर्यपाल गंगवार भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु मुंबई से उद्घाटन कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ान के लिए अभी एक महीने इंतजार
रविवार को बरेली हवाई अड्डे का उद्घाटन तो हो जाएगा लेकिन बरेली के लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा के लिए अभी महीने भर से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल जेट एयरवेज ने रक्षा मंत्रालय से 15 अप्रैल से यहां से उड़ानें शुरू करने की अनुमति मांगी है। माना जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय से यह अनुमति मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा। बता दें कि सिविल एन्क्लेव में भी टैक्सी वे और पानी के कनेक्शन जैसे कुछ काम बाकी रह गए हैं। इस बीच ये काम भी पूरे कर लिए जाएंगे। टिकट बुकिंग की सुविधा भी 15 अप्रैल से पहले मिलना शुरू हो जाने की उम्मीद है। बता दें कि आनन-फानन में बरेली हवाई अड्डे के उद्घाटन का कार्यक्रम इसलिए तय किया गया क्योंकि एक-दो दिन में ही चुनाव आचार संहिता लागू होने की उम्मीद जताई जा रही है।


शाम को तैयारी में जुटे अफसर
केंद्र और राज्य सरकार से उद्घाटन संबंधी निर्देश मिलते ही स्थानीय अधिकारी सक्रिय हो गए। देर रात तक सिविल एन्क्लेव भवन और परिसर को सजाने की तैयारी चलती रही। सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित होने के बाद परिसर का निरीक्षण किया गया। वहां पर लगी सभी उपकरण और व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया गया। चूंकि हवाई अड्डे पर अभी तक इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं दी गई है इसलिए रविवार को उद्घाटन कार्यक्रम के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में दूसरे सिविल एन्क्लेव के अधिकारियों को भी बरेली बुलाया गया है।


लगेंगी बड़ी स्क्रीन
सिविल एन्क्लेव परिसर में संक्षिप्त सभा भी होगी। इसलिए वहां पर करीब पांच एलईडी स्क्रीन लगाने की तैयारी देर रात तक चलती रही क्योंकि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के भाषण का सजीव प्रसारण किया जाना है। इसे बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। साथ ही सरकार संबंधी उपलब्धियां भी स्क्रीन पर दिखेंगी। सभा में सांसद, विधायक और भाजपा नेता आदि आमंत्रित किए गए हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने मुख्यमंत्री समेत प्रमुख जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण पत्र जारी किए हैं। समारोह में एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया और जेट एयरवेज अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed