फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मौलाना बिगाड़ रहे माहौल, इनकी डिग्री जांची जाए

मौलाना बिगाड़ रहे माहौल, इनकी डिग्री जांची जाए

Sat, 28 Jul 2018 12:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 28 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मौलाना बिगाड़ रहे माहौल, इनकी डिग्री जांची जाए
फतवे से आहत मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मौलानाओं की डिग्री जांचने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों बरेलवी मसलक के उलमाओं ने धार्मिक भावनाओं को हानि पहुंचाई है।
विज्ञापन

फरहत ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वह संस्था मेरा हक फाउंडेशन के तहत तीन तलाक, हलाला, बहु विवाह समेत महिला उत्पीड़न के मामले देखती हैं। पिछले दिनों उलमाओं ने उन्हें गैर मुस्लिम और काफिर बताकर मीडिया में बयान दिए। आल इंडिया मदीना कौंसिल के अध्यक्ष मौलाना मुईन सिद्दीकी ने भी उनके खिलाफ फतवा देकर चोटी काटकर पत्थर मारकर देश से बाहर करने वाले के लिए इनाम की घोषणा की। मस्जिदों से यह एलान किया गया। ऐसे उलमा, जिन्होंने धार्मिक भावनाएं भड़काकर माहौल बिगाड़ने की साजिश रची है। उनकी डिग्री की जांच की जाए। क्योंकि ये फर्जी डिग्री लेकर रहनुमा बने बैठे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह के उलमा तीन तलाक, हलाला और महिला उत्पीड़न के खिलाफ भी केंद्र और राज्य सरकार का विरोध कर रहे हैं। उनके संगठन ने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई मुहिम का साथ देकर महिलाओं को जागरूक किया और इंसाफ दिलाने का काम किया। उलमाओं ने उनकी मुहिम का विरोध किया और उन्हें धमकियां भी दीं। ऐसे मौलाना और उलमाओं की डिग्री की जांच कराकर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों बरेली के कुछ कथित मौलानाओं ने फतवे की प्रक्रिया अपनाई थी, जिसमें मेरे खिलाफ काफी कुछ कहा गया। अश्लील बातों का प्रयोग कर मुझे इस्लाम से खारिज करने को कहा। ऐसे मौलानाओं की डिग्री जांचने को मैंने सीएम को पत्र लिखा। - फरहत नकवी, अध्यक्षा मेरा हक फाउंडेशन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed