{"_id":"5b58c89d4f1c1bc57a8b6780","slug":"81532545181-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि का रिजल्ट देखना हुआ अब और आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि का रिजल्ट देखना हुआ अब और आसान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का रिजल्ट देखना अब और आसान हो गया है। अब अलग-अलग कोर्स के रिजल्ट देखने के लिए अलग-अलग लिंक पर नहीं जाना होगा। एक ही लिंक पर सभी रिजल्ट अटैच कर दिए गए हैं। बुधवार को कैंपस के कुछ कोर्स के रिजल्ट के साथ पेंडिंग पड़े कॉलेजों के रिजल्ट अपडेट कर दिए गए। साथ ही एलएलबी और एलएलएम के रिजल्ट भी जारी कर दिए गए। प्रैक्टिकल के अंक न आने के कारण एमकॉम में एक कॉलेज का पूरा रिजल्ट रुका था, उसे भी आज जारी कर दिया गया।
बुधवार को एम फार्मा द्वितीय सेमेस्टर, एप्लाइड फिजिक्स फोर्थ सेमेस्टर, एप्लाइड गणित द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर, एप्लाइड केमिस्ट्री द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी जुलॉजी फाइनल, सैन्य अध्ययन, बॉटनी, पर्यावरण विज्ञान, एमकॉम फाइनल, कैंपस में संचालित एमए के रिजल्ट जारी किए गए हैं। इसके अलावा एलएलबी द्वितीय, चौथे और छठे सेमेस्टर के रिजल्ट को अपडेट किया गया है। इसमें कुछ कॉलेजों के रिजल्ट प्रैक्टिकल के अंकों को चलते जारी नहीं हुए थे, बुधवार को उन्हें भी जारी किया गया। इसके अलावा बीबीए, बीसीए, होटल मैनेजमेंट समेत कई कोर्स के रुके हुए रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं।