{"_id":"597cb7bd4f1c1b94198b46e2","slug":"81501345725-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय बवाल में अब एबीवीपी और कर्मचारी आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय बवाल में अब एबीवीपी और कर्मचारी आमने-सामने
Updated Sun, 30 Jul 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
बरेली।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज का मुद्दा शनिवार को खूब गरमाया रहा। एबीवीपी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ आईजी एसके भगत से मिले और मामले की जांच कर उस व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की जिसके इशारे पर उनपर लाठियां चलीं। दूसरी तरफ सुरक्षा प्रभारी दुर्वेंद्र सिंह पर एफआईआर होने के मामले में विवि कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सुरक्षा प्रभारी पर कार्रवाई होती है तो विवि में सोमवार से तालाबंदी की जाएगी। कर्मचारियों ने सोमवार को आम सभा भी बुलाई है।
शुक्रवार को विवि में प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस और आरआरएफ ने लाठीचार्ज कर दिया था जिसमें एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए थे। लाठी चार्ज किसके इशारे पर हुआ यह बात सामने नहीं आ पाई। कुलपति ने चीफ प्राक्टर को इसकी जांच सौंपी है। दोषी पर कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी के महानगर संगठन मंत्री राहुल चौहान के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता आइजी एसके भगत से मिलने पहुंचे। आरोप लगाया कि वह अपनी मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन देने विवि गए थे। यहां सुरक्षा प्रभारी दुर्वेन्द्र सिंह यादव के कुछ पर्सनल लोगों ने उनके साथ हाथापाई की और बाद में पुलिस और आरआरएफ ने लाठी चार्ज किया। कैंपस में इस तरह से छात्रों को पीटना तानाशाही है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए। आइजी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यच डॉ.भूपेंद्र, महानगर अध्यछ डॉ धर्मेन्द्र कुमार सिंह, अतुल भारद्वाज दुष्यंत, गौरव यादव, योगेश शर्मा, कासीस अक्षय, नितेश, प्रशांत पाल, दीपक, सचिन, हर्ष ,आशीष आदि मौजूद रहे ।
कर्मचारियों ने दी कैंपस में तालाबंदी की चेतावनी
एबीवीपी कार्यकर्ताओं की तहरीर पर सुरक्षा प्रभारी दुर्वेंद्र सिंह यादव के खिलाफ बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज होने के विरोध में कर्मचारियों ने तालाबंदी का ऐलान किया है। पूर्व अध्यक्ष सुनील यादव और महामंत्री अनिल कुमार ने कहा कि हमारे कर्मचारी की कोई गलती नहीं। लाठी चार्ज का आदेश सुरक्षा प्रभारी कैसे दे सकता है। अगर कोई कार्रवाई होती है तो कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को आम सभा की बैठक बुलाई है। अगर एफआईआर वापस नहीं होती है तो तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
कुलपति के विरोध में उठी आवाज
विवि कैंपस में लाठीचार्ज जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना होने के बाद कुलपति के खिलाफ आवाज बुलंद होने लगी है। सोशल मीडिया से लेकर अन्य छात्रों ने इसका विरोध जताया है और कुलपति को पद से हटाने की मांग की है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तहसील स्तर पर विरोध किया और वीसी का पुतला फूंका। संगठन मंत्री राहुल चौहान ने बताया कि इसके विरोध में प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाया जाएगा।
तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई
कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि लाठी चार्ज की घटना बेहद दुखद है। लाठी चार्ज किसके इशारे पर हुआ इसके लिए जांच समिति बना दी है। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर बीआर कुकरेती, प्रोफेसर एके सरकार, डॉ. जेएन मौर्या समिति में शामिल हैं। समिति ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। कुलपति ने बताया कि दुर्वेंद्र सिंह अपने मूल पद पर ही कार्य करेंगे। सुरक्षा प्रभारी का कोई पद नहीं है।
कैंपस में तैनात रहा फोर्स
विवि में शनिवार को प्रशासनिक अवकाश था। कैंपस में भी अवकाश जैसा माहौल था। सुरक्षा के मद्दे नजर विवि में शनिवार को भी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक भवन के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।