{"_id":"597b53864f1c1ba87d8b4571","slug":"81501254534-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पांच से शाहजहांपुर में रुकेगी बेगमपुरा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पांच से शाहजहांपुर में रुकेगी बेगमपुरा एक्सप्रेस
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
train
बरेली।
रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बेगमपुरा एक्सप्रेस का ठहराव दोनों ओर से शाहजहांपुर में किया जा रहा है। यह परिर्वतन पांच अगस्त से लागू होगा।
रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक जम्मूतवी-वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12238/12237) में यह परिवर्तन फिलहाल प्रायोगिक तौर पर छह माह की अवधि के लिए किया गया है। जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस (12237) अभी लखनऊ से चलकर सीधे मुरादाबाद ही रुकती है, लेकिन अब यह 20.38 बजे शाहजहांपुर में रुका करेगी। वहीं वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (13338) शाहजहांपुर में 04.18 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अगर राजस्व में वृद्धि होती है तो इस अतिरिक्त ठहराव को स्थाई कर दिया जाएगा अन्यथा की स्थिति में ठहराव बंद कर दिया जाएगा। ब्यूरो