{"_id":"593eb0921126f425548b45aa","slug":"81497280658-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी और योगी की योग की क्लास में बरेली भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी और योगी की योग की क्लास में बरेली भी शामिल
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
21 जून को पूरी दुनिया योग दिवस मनाने जा रही है, जिसकी तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं, लेकिन यह दिन बरेली वालों के लिए काफी खास होगा, क्योंकि प्रदेश के जो 12 जिले इस योग की क्लास के लिए चुने गए हैं, उनमें अपना बरेली भी शामिल है। इस योग की क्लास को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लखनऊ से लेंगे। इस क्लास का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स स्टेडियम से किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सूचना विभाग और एनआईसी को सौंपी गई है। प्रदेश के 12 जिलों में बरेली को योग की क्लास के लिए चुने जाने पर लोगों में हर्ष है।
21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ न सिर्फ योग करेंगे, बल्कि कराएंगे भी। योग की क्लास का सीधा प्रसारण एलईडी वैन के जरिए तमाम शहरों में दिखाया जाएगा। बरेली में स्पोर्ट्स स्टेडियम, गांधी उद्यान, रोड नंबर चार स्थित रेलवे मैदान, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में योग की क्लास लगेगी, यहां लखनऊ में मुख्यमंत्री की योग की क्लास का सीधा प्रसारण एलईडी के जरिए दिखाया जाएगा। इसके अलावा बरेली समेत चुने गए प्रदेश के बारह जिलों का प्रसारण प्रधानमंत्री जहां योग कराएंगे वहां किया जाएगा। एलईडी वैन के प्रसारण में भी बरेली का योग दिखाया जाएगा, लेकिन सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराए जाने वाले योग का होगा।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में इसके लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जाएंगी। एलईडी लगाई जाएंगी, साथ ही रिकार्डिंग के लिए कैमरे आदि भी लगाए जाएंगे, जिनको वेबसाइट से कनेक्ट किया जाएगा। सूचना विभाग और एनआईसी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
योग दिवस के लाइव प्रसारण के लिए बरेली को भी चुना गया है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। वेबकास्ट के अलावा एलईडी वैन के माध्यम से इसका प्रसारण दिखाया जाएगा।
-शिव प्रकाश द्विवेदी, संयुक्त शिक्षा निदेशक