{"_id":"5cd5cd51bdec2207073c49c2","slug":"71557515601-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं खाली न रह जाएं बरेली कॉलेज में पीजी की सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं खाली न रह जाएं बरेली कॉलेज में पीजी की सीटें
विज्ञापन
परास्नातक की 1912 सीटों पर अब तक दो हजार से भी कम पंजीकरण
विज्ञापन
एलएलबी को छोड़कर अन्य कोर्स में भी पंजीकरण की रफ्तार काफी सुस्त
बरेली। शैक्षिक सत्र 2019-20 में एडमिशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुुरू हुए एक महीने से ज्यादा समय बीत गया है। मगर पंजीकरण की रफ्तार काफी सुस्त है। अगर यही हाल रहा तो इस बार बरेली कॉलेज में परास्नातक में सीटें खाली रह जाना तय माना जा रहा है।बरेली कॉलेज में 13 मई से नए सत्र में एडमिशन के लिए पंजीकरण शुरू हुए थे। यहां स्नातक पाठ्यक्रम के अंतर्गत बीए, बीएससी और बीकॉम में 5360 सीटें हैं। इसी तरह परास्नातक में एमए, एमएससी और एमकॉम के अंतर्गत 1912 सीटें हैं। मगर पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू हुए एक महीना बीतने के बाद भी रफ्तार काफी कम है। स्नातक कोर्स में अब तक पंजीकरण का आंकड़ा दस हजार तक भी नहीं पहुंचा है। इसी तरह परास्नातक में भी यह संख्या दो हजार तक नहीं पहुंची है। ऐसे में परास्नातक में पंजीकरण कराने वाले कुछ छात्र-छात्राओं ने एडमिशन नहीं लिया तो इस बार यहां सीटें खाली रह जाना तय है। पंजीकरण में सबसे अच्छी स्थिति एलएलबी की है। 320 सीटों के सापेक्ष 1300 आवेदन आ चुके हैं लेकिन पिछले साल के मुकाबले यह स्थिति खराब है। पिछले साल एलएलबी के लिए 1800 आवेदन आए थे।
विज्ञापन
बीस जून तक होंगे पंजीकरण
बरेली कॉलेज के मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि फिलहाल विश्वविद्यालय की ओर से अभी पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जून रखी गई है। अगर जरूरत पड़ी तो कॉलेज इसके बाद 24 जून तक पंजीकरण स्वीकार करेगा।
विज्ञापन