फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कैंसर ठीक करने पर नाम पर बूढ़े ठगों ने लगाया एक लाख का चूना

कैंसर ठीक करने पर नाम पर बूढ़े ठगों ने लगाया एक लाख का चूना

Thu, 02 May 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
कैंसर ठीक करने पर नाम पर बूढ़े ठगों ने लगाया एक लाख का चूना
बरेली। बूढ़े ठगों ने पूजापाठ से कैंसर की बीमारी ठीक करने के नाम पर बुजुर्ग से एक लाख रुपये ठग लिए। बुजुर्ग ने थाना प्रेमनगर में ठगों की कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ब्रजलोक कालोनी निवासी रविशंकर गोयल ने बताया कि उनकी पुत्रवधु प्रिया कैंसर पीड़ित है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे दो व्यक्ति घर में आए। एक की उम्र 50 और दूसरे की 70 साल के आसपास थी। थोड़ी देर में सफेद कुर्ता पायजामा पहने एक अन्य व्यक्ति पहुंचा। उसने बताया कि वे आगरा से आए हैं। एक लड़की का रिश्ता है, लड़का ब्रजलोक कालोनी में रहता है, बस वही पूछताछ करने आए हैं। कुर्ता पायजामा पहने ठग ने 70 साल वाले बुजुर्ग को मेंहदीपुर बालाजी मंदिर का पुजारी बताया। इसके बाद उसने बातों ही बातों में नौकरानी से पुत्रवधु प्रिया की कैंसर की बीमारी और ऑपरेशन के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती होने की बात जान ली। इसके बाद बाद 70 साल वाला व्यक्ति बाहर चला गया। दो मिनट बाद ही लौटा और बोला प्रिया बीमार है, दिल्ली में भर्ती है। फिर धूपबत्ती जलाकर पूजा करने बैठ गया। पूजा के बाद उसने ढाई लाख रुपये दक्षिणा में मांगे। रविशंकर ने घर में रखे एक लाख रुपये दे दिए। तीन दिन तक किसी को कुछ न बताने और तीन दिन में प्रिया के ठीक होने की बात कहकर ठग चले गए। रात नौ बजे बेटा और प्रिया दिल्ली से लौटे तो रविशंकर ने पूरा वकाया बताया। घर के सीसीटीवी चेक किया तो पता चला कि कार का नंबर आगरा का था। रविशंकर ने कार नंबर के आधार पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट थाना प्रेमनगर में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed