फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली जोन ने तोड़े रिकॉर्ड, 220 करोड़ रुपये विद्युत राजस्व वसूला

बरेली जोन ने तोड़े रिकॉर्ड, 220 करोड़ रुपये विद्युत राजस्व वसूला

Wed, 17 Apr 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
बरेली जोन ने तोड़े रिकॉर्ड, 220 करोड़ रुपये विद्युत राजस्व वसूला
बरेली। पहली बार बरेली जोन ने बकाया विद्युत बिल वसूली में रिकॉर्ड तोड़ा है। मंगलवार तक करीब 220 करोड़ रुपये राजस्व वसूला जा चुका है। पावर कॉरपोरेशन ने दस हजार रुपये से ज्यादा बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए थे, इससे राजस्व में बढ़ोतरी मानी जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक बरेली जोन में 154 करोड़ रुपये तक ही मासिक राजस्व वसूली का रिकॉर्ड था, लेकिन इस बार मार्च माह में 220 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। चीफ इंजीनियर एसके सक्सेना ने बताया कि जोन में दस हजार रुपये से ज्यादा बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने और ओटीएस योजना में बेहतर परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि बड़े बकायेदारों पर तीन सौ करोड़ रुपये से ज्यादा राजस्व लंबित था। मार्च माह में रिकार्ड वसूली के बाद कुल 18,413 बकायेदारों पर 121.17 करोड़ रुपया बकाया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी सहयोगी अफसरों और स्टाफ की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed