{"_id":"5cb39270bdec2213f10df2f0","slug":"71555272304-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं की तारीखें बदलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं की तारीखें बदलेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीएलएड, बीपीएड, एलएलएम, एमएससी, एमएड एवं एमफिल कोर्स की प्रवेश परीक्षा तिथियों में बदलाव होगा। यह परीक्षाएं 23 मई से 27 मई के बीच होनी हैं, लेकिन 23 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना है, जिसके चलते तिथियों में बदलाव तय माना जा रहा है।
विश्वविद्यालय के कोर्स बीएलएड, बीपीएड, एलएलएम, एमएससी, एमएड एवं एमफिल के लिए इन दिनों आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसकी अंतिम तारीख 15 अप्रैल है, लेकिन कम आवेदन के चलते इसमें बढ़ोतरी की पूरी संभावना है। वहीं विश्वविद्यालय ने बीएलएड, बीपीएड एवं एमफिल के लिए प्रवेश परीक्षा की तारीख 23 मई, एलएमएम के लिए 24 मई और एमएससी के लिए 25, 26 एवं 27 मई निर्धारित कर रखी है। मगर 23 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना भी है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन तिथियों में फेरबदल के संकेत दिए हैं, हालांकि नई तारीखें अभी घोषित नहीं की गई हैं।