{"_id":"5c9a82babdec2213ff32c1cf","slug":"71553629882-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटिया फार्म के आसपास घूम रहा है बाघ, लोग दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटिया फार्म के आसपास घूम रहा है बाघ, लोग दहशत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। उत्तराखंड की सीमा से सटे गांव जुगनूनागर और भाटिया फार्म के बीच किच्छा नदी की तलहटी में बाघ के पगमार्क देखे जाने के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है। इसी इलाके में अलग-अलग दस से ज्यादा नीलगायों के खाए और अधखाए शव मिलने से भी बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हो रही है। मजदूर-किसानों ने इसके बाद खेतों की ओर जाना बंद कर दिया है। प्रशासन की ओर से वन विभाग को सूचना देकर पगमार्क की जांच करने के साथ जरूरी कार्रवाई करने को भी कहा गया है।
मंगलवार सुबह इलाके के लोग उत्तराखंड सीमा से सटे जंगल के आसपास खेतों की ओर निकले तो उन्होंने किच्छा नदी की तलहटी में बाघ के पगमार्क देखे। नदी किनारे पालेज की रखवाली करने वालों ने बताया कि ऐसे ही पगमार्क पालेज में भी दिखे हैं। भाटिया फार्म के मालिक शशांक ने बताया कि बाघ में जंगल और आसपास खेतों में कई नीलगायों को भी मारा है। वन विभाग को सूचना दी गई है। लोगों ने आशंका जताई कि अगर जल्द ही बाघ को नहीं पकड़ा गया तो वह शिकार की तलाश में आसपास किसी गांव में भी घुस सकता है। बाघ से डरे लोगों ने अपने पशुओं को भी बंद करके रखना शुरू कर दिया है। गांव के लोगों के सूचना देने के बाद एसडीएम ममता मालवीय ने वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर जांच के साथ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।