{"_id":"5c8423d6bdec2214367b67e1","slug":"71552163798-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास के 5957 लाभार्थियों को तीसरी किस्त मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास के 5957 लाभार्थियों को तीसरी किस्त मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले सरकार जनता को लुभाने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास देने के लक्ष्य को जहां तीन साल से पूरा नहीं किया जा रहा था। वहीं, अब यह महज डेढ़ महीने के अंदर ही पूरा होने के नजदीक पहुंच गया। 5957 लाभार्थियों के खातों में आवास की तीसरी किस्त भी भेज दी गई।
वर्ष 2015 से 2018-19 तक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 6707 लाभार्थियोें को आवास देने का लक्ष्य तय किया गया था। चयनित लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त 40 हजार और दूसरी किस्त 70 हजार रुपये देने का प्रावधान है। करीब 90 फीसदी आवास निर्माण पूरा होने पर 10 हजार रुपये की तीसरी किस्त जारी की जाती है। बरेली में 6707 लाभार्थियों को 40 हजार की पहली और 70 हजार रुपये की दूसरी किस्त काफी पहले मिल गई थी। मगर, तीसरी किस्त खातों में नहीं पहुंची थी। सत्यापन के बाद शासन ने 6501 लाभार्थियों को दूसरी और 5957 लाभार्थियों को 10 हजार की तीसरी किस्त भी जारी कर दी। अफसरों ने 5739 आवासों का निर्माण एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव और बीडीओ पर दबाव बनाकर ढाई महीने के अंदर पूरा करा डाला। जबकि दो साल से इसमें शिथिलता बरती जा रही थी।
पीएम आवास योजना पर ग्राम पंचायत और ब्लाकों से काफी मेहनत की गई। 5957 लाभार्थियोें को तीसरी किस्त जारी कर दी गई है। 5739 लाभार्थियों के आवास निर्माण का काम पूरा होकर सत्यापन भी करा लिया गया। बचे आवासों का निर्माण भी जल्द पूरा हो जाएगा। - सत्येंद्र कुमार, सीडीओ