फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दो दिन गर्मी फिर बूंदाबांदी के आसार

दो दिन गर्मी फिर बूंदाबांदी के आसार

Sat, 09 Mar 2019 02:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
दो दिन गर्मी फिर बूंदाबांदी के आसार
बरेली। होली से पहले मौसम की लुकाछिपी जारी है। चटक धूप निकलने के बावजूद पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से सुबह-शाम सर्दी का अहसास हो रहा है। उत्तर-पूरब दिशा से चलने वाली हवाएं तापमान में बढ़ोतरी नहीं होने दे रही है। आगामी दो दिन सुबह-शाम सर्दी का अहसास होने और दोपहर में उमस की संभावना है। रात में भी ठंड कम ही पड़ेगी, मगर दो दिन बाद आसमान में एक बार फिर काली घटा छाएगी। बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम था। सुबह धूप खिली, मगर हवा चलने से सर्दी का अहसास होता रहा। दोपहर में उमस और गर्मी का प्रकोप रहा। शाम को भी गुनगुनी ठंड पड़ी। न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस कम था। शनिवार को भी आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। सुबह रोजाना की तरह धूप खिलेगी, मगर उत्तर-पूरब से हवा चलेगी जो धूप की तीव्रता कम करेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि दोपहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है। शाम को फिर सर्दी का अहसास होगा। रविवार को दिन में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सूर्य के बादलों की ओट में रहने से धूप की तीव्रता कम हो सकती है। हवा भी चलेगी। सोमवार को हवा का रुख बदलेगा। उत्तर-पश्चिम हवा चलने से मैदानी इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 12 और 13 मार्च को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed