{"_id":"5c705391bdec22736f4a8c73","slug":"71550865297-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरियों की हिफाजत करे मरकजी हुकूमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरियों की हिफाजत करे मरकजी हुकूमत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी ने मरकजी हुकूमत से कश्मीरी मुसलमानों की हिफाजत की उम्मीद जताई है। कहा है कि पुलवामा हमले के बाद कुछ संगठन बरेली समेत मुल्क भर में कश्मीरी मुसलमानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे रोका जाना चाहिए।
सज्जादाननशीन अहसन मियां ने जुमे की नमाज के बाद यह बयान जारी किया। उन्होंने कहा है कि पुलवामा हमले के जो दोषी हैं, उन्हें चौराहे पर खड़ा करके फांसी दे दी जाए लेकिन बेगुनाह कश्मीरी मुसलमानों का उत्पीड़न बंद किया जाए। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर नागरिक की हिफाजत की जिम्मेदारी मरकजी और सूबाई हुकूमत की है। कश्मीरी हर साल ठंड के मौसम में मुल्क भर में जाकर कारोबार कर अपने परिवार का पेट पालते हैं। कोई शक है तो पुलिस उनकी जांच करे न कि अपने सियासी फायदे के लिए कुछ संगठन मुल्क के आपसी भाईचारे को तार-तार कर उन्हें धमकाएं। ऐसे संगठनों पर रोक लगाई जाए।