फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   साढ़े तीन करोड़ से संवरेंगे कान्हा उपवन और श्मशान भूमि

साढ़े तीन करोड़ से संवरेंगे कान्हा उपवन और श्मशान भूमि

Thu, 07 Feb 2019 06:45 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
साढ़े तीन करोड़ से संवरेंगे कान्हा उपवन और श्मशान भूमि
बरेली। चुनाव आयोग की ओर से मार्च के पहले हफ्ते में आचार संहिता लगने की सुगबुगाहट के चलते प्रदेश सरकार ने योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकारी खजाना खोल दिया है। पिछले करीब दो माह से हो रही योजनाओं के लिए धनराशि आवंटन की मांग को सरकार ने पूरा कर दिया है। बुधवार को नगर निगम निदेशालय की ओर से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार सौर ऊर्जा के लिए 1.54 करोड़ रुपये का बजट मिला है। यह बजट ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पुंज योजना’ के तहत जारी हुआ है। इससे कान्हा पशु आश्रय गृह सौर ऊर्जा से जगमग किया जाएगा, जिसमें स्ट्रीट लाइट समेत हाई मास्ट लगाए जाएंगे। पिछले दिनों कमिश्नर ने इसका निरीक्षण किया था, जिसमें तमाम खामियां सामने आईं थी। इसके बाद नगर निगम की ओर से व्यवस्थाओं के बाबत बजट की मांग की गई थी, जो अब जारी हो गया। योजनाओं की धनराशि के लिए बचत खाता भी खुलवाया गया है। नगर आयुक्त ने जारी हुए बजट से तेजी से कार्य कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


श्मशान भूमि का होगा सौंदर्यीकरण
शासन से जारी बजट से नगर निगम सीमा के अंतर्गत श्मशान भूमि के भी सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया है, जिसमें संजयनगर, नदौसी, गुलाबबाड़ी, सिटी, मथुरापुर समेत दस श्मशान भूमि का संवारा जाएगा। बताया जाता है कि पिछली सरकार ने कब्रिस्तानों की चहारदीवारी बनाने व अन्य सुविधाओं के लिए बजट जारी किया था। अब भाजपा सरकार ने श्मशान भूमि को संवारने के लिए बजट जारी किया है। बरेली नगर निगम को श्मशान भूमि के सौंदर्यीकरण के लिए करीब 1.98 करोड़ का बजट मिला है। जिससे खुले पड़े श्मशान भूमि की चहारदीवारी निर्माण, पौधरोपण, पेयजल, बेंच, सड़क आदि निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्यों के बाबत शासन ने बजट जारी कर दिया है। सभी योजनाओं के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है। जल्द ही सभी निर्माण कार्यों के बाबत प्रक्रिया शुरू होगी। - राजेश कुमार श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed