फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘दिलों पर करना है राज तो करो रियाज’

‘दिलों पर करना है राज तो करो रियाज’

Sat, 22 Dec 2018 01:56 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
‘दिलों पर करना है राज तो करो रियाज’
बरेली। ‘संगीत में बांसुरी का अपना अलग ही मुकाम है। इसकी धुन दिलों पर सीधा असर करती है। चूंकि यह वाद्ययंत्र अध्यात्म से जुड़ा है और विशुद्ध रूप से भारतीय है, लिहाजा देश की परंपरा का हिस्सा है। भगवान कृष्ण की बांसुरी मेरी तो आत्मा ही बन गई है।’ यह कहना है बनारस घराने के प्रख्यात बांसुरी और शहनाई वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्ना का। वह शुक्रवार को स्पिक मैके के कार्यक्रम में शिरकत करने बरेली पहुंचे।
विज्ञापन

प्रसन्ना ने बांसुरी के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि बांसुरी का रिश्ता भगवान श्रीकृष्ण से रहा है, इसलिए वह भगवान का ध्यान लगाकर ही इसे सुर देते हैं। तब सुनने वालों को आनंद आता है। बोले- फूंक का यह साज मेरी आत्मा बन चुका है। शायद यही वजह है कि राजेंद्र प्रसन्ना का नाम देश के शीर्ष बांसुरी वादक गुरु पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के बाद आकाशवाणी दिल्ली में दूसरे नंबर पर दर्ज है। लंदन में पिछले साल पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ एक कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसन्ना को भी ग्रेमी अवार्ड से नवाजा गया। इसके अलावा राष्ट्रीय संगीत अकादमी अवार्ड उन्हें बांसुरी के साथ ही शहनाई वादन के लिए मिल चुका है। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी अवार्ड समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी उनके हिस्से में हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज संगीत में बांसुरी की स्थिति बहुत अच्छी है। बांसुरी जो पहले गिने चुने लोगों तक ही सीमित थी, आज लाखों हाथों में हैं। संगीत में रियाज की बहुत अहमियत है। जो रियाज करता है, वही लोगों के दिलों पर राज करता है। राजेंद्र प्रसन्ना यहां रुकने के दौरान खानकाह नियाजिया पर हाजिरी देने भी गए। वहीं अपने अजीज मित्र संगीत निर्देशक अजय इंडियन से मिलकर पुरानी यादों को ताजा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed