{"_id":"5c16b4d3bdec2253a878972b","slug":"71544991955-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम निधि से 11.5 लाख निकाल लिए, काम नहीं कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम निधि से 11.5 लाख निकाल लिए, काम नहीं कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ग्राम पंचायत में शौचालय बनाने के लिए प्रधान और सचिव ने बैंक खाते से 11.5 लाख रुपये निकाल लिए। मगर, शौचालय नहीं बनवाए। यह पैसा कहां गया, यह भी नहीं बताया। डीपीआरओ विनय कुमार ने प्रधान और सचिव को नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोषजनक न होने पर दोनों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
ब्लाक दमखोदा की ग्राम पंचायत बसूपुरा में प्रधान और सचिव ने ग्राम निधि के खाते से 11.5 लाख रुपये की धनराशि आवेदकों के शौचालय बनवाने के नाम पर निकाली थी। मगर, गांव के अधिकांश लाभार्थियों के शौचालय अब तक नहीं बने हैं। आरोप है कि प्रधान ने कुछ शौचालय बनाए भी तो मनमाने तरीके से। इसमें सरकारी मानकों का पालन नहीं किया गया। कुछ शौचालय निर्माण के काम टुकड़ों में कराए गए।