फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अधिकारी ने मांगा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी का मेहनताना

अधिकारी ने मांगा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी का मेहनताना

Wed, 26 Sep 2018 10:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 26 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
अधिकारी ने मांगा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी का मेहनताना
 बोर्ड परीक्षाओं में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी करने वाले एक अधिकारी ने विभाग से अपना मेहनताना मांगा है। विभागीय अधिकारी तब हैरान रह गए जब वह मानदेय के लिए कोर्ट तक पहुंच गया। चूंकि शिक्षा विभाग स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा ड्यूटी के लिए अलग से टीए डीए नहीं देता है तो इसलिए उसका भुगतान नहीं किया था। अब कोर्ट के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने डीआईओएस को पत्र भेजा है। कोर्ट ने पंद्रह दिन के भीतर मामले के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए शासन ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाने के निर्देश दिए थे। एक विभाग के अधिकारी को भी इसमें लगाया गया। उन्होंने 2017 में 33 और 2018 में भी अनवरत ड्यूटी की। इसके लिए उन्हें शहर से 30 से 40 किलोमीटर दूर तक जाना पड़ा। जबकि विभाग में स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मानदेय देने का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए जब उन्होंने टीए डीए मांगा तो डीआईओएस ने मानदेय देने से साफ मना कर दिया। अधिकारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की तो वहां से भी यही जवाब मिला। तब उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। विभागीय अधिकारी तब हैरान रह गए जब माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक का पत्र कोर्ट के आदेश के साथ पहुंचा। पत्र में अधिकारी ने ड्यूटी करने का दर्द भी लिखा।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षा में एक अधिकारी ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी की थी। मानदेय देने का कोई नियम नहीं है। इसलिए भुगतान नहीं किया गया। अब कोर्ट के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा परिषद से पत्र आया है। जो निर्देश दिए गए हैं वैसी कार्यवाही की जाएगी। - डॉ. अचल कुमार मिश्रा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed