{"_id":"5b58c7b24f1c1b827d8b4ad7","slug":"71532544946-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों ने पूल कर लिए 22 करोड़ के टेंडर, सीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों ने पूल कर लिए 22 करोड़ के टेंडर, सीएम से शिकायत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में 22 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के टेंडर ठेकेदारों ने पूल बनाकर आपस में बांट लिए। बुधवार को टेंडर खुलने से पहले ही मुख्यमंत्री के पोर्टल पर इसकी शिकायत की गई है।
नगर निगम ने पिछले दिनों शहर में सड़क, नाली, पार्को के सौंदर्यीकरण समेत करीब 76 कामों के टेंडर निकाले थे। यह सभी काम करीब 22 करोड़ रुपये से कराए जाने हैं। इनमें नगर निगम बिल्डिंग का 12 करोड़ रुपये का काम भी शामिल है। बुधवार को दोपहर 12 बजे यह टेंडर खोले गए। मगर इससे पहले ही रेलवे कॉलोनी निवासी सत्यवीर सिंह ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत कर इनके पूल होने की बात कही। इसमें यह भी बताया गया है कि किस ठेकेदार को कौन का टेंडर मिलने जा रहा है। आरोप लगाया कि नगर निगम की बिल्डिंग बनाने का टेंडर एक बड़ी कंपनी को दे दिया गया। इसी तरह एक ठेकेदार को तीन काम, दूसरे को पार्क का सुधार कार्य, वार्ड 65 की स्वतंत्रता संग्राम कॉलोनी में सीसी टाइल का काम एक अन्य ठेकेदार को दिया गया। खास बात यह है कि जनवरी में हुए टेंडरों में दरें करीब 15 फीसद तक नीचे आई थीं, इसलिए इस बार अधिकतम पांच फीसद ही कम दरें डाली गई हैं।