फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खनन रोकने पर अड़ीं एसडीएम, मंत्री जी पूछ रहे--क्या हो गया

खनन रोकने पर अड़ीं एसडीएम, मंत्री जी पूछ रहे--क्या हो गया

Sat, 14 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खनन रोकने पर अड़ीं एसडीएम, मंत्री जी पूछ रहे--क्या हो गया
टुल्ला-- आंवला में खनन माफिया का राज
विज्ञापन

हेडिंग
खनन रोकने पर अड़ीं एसडीएम, मंत्री जी पूछ रहे- क्या हो गया
सब हेड--
आंवला नगर पालिका चेयरमैन पर माफिया को शह देने का आरोप, एडीएम फाइनेंस कर रहे जांच

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
अवैध खनन रोकने पर अड़ीं एसडीएम ममता मालवीय का आंवला नगर पालिका के चेयरमैन से छिड़ा विवाद राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री तक पहुंच गया। एसडीएम ने नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ डीएम को रिपोर्ट भेजी है कि वह अवैध खनन के मामलों में सरकारी कार्रवाई में बाधा पैदा कर माफिया को संरक्षण दे रहे हैं। जिलाधिकारी ने मामले की जांच एडीएम एफआर मनोज कुमार पांडेय को सौंपी है। एडीएम ने नगरपालिका चेयरमैन को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। अब वह इस मामले में एसडीएम से बात करेंगे।
आंवला नगर पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना शुक्रवार दोपहर एक बजे एडीएम मनोज कुमार पांडेय के पास बयान दर्ज कराने पहुंचे। उन्होंने अपने बयान में कहा कि एसडीएम आंवला ममता मालवीय खेतों से मिट्टी निकालने वाले किसानों की ट्राली रोक रही हैं, जबकि सरकार ने 10 ट्राली तक खनन निकासी पर रायल्टी खत्म कर दी है। चेयरमैन ने कहा कि कुछ दिन पहले एसडीएम ने ऐसी ही एक ट्राली रोकी तो किसान के बुलाने पर वह मौके पर पहुंचे। एसडीएम से उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली छोड़ने को कहा, फिर भी उन्होंने ट्राली सीज कर दी। उन्होंने मंत्री से भी एसडीएम की बात कराई लेकिन उनकी बात भी एसडीएम ने अनसुनी कर दी। चेयरमैन के अनुसार मंत्री ने फोन पर एसडीएम से पूछा कि क्या हो गया। मगर एसडीएम अड़ी रहीं। नगरपालिका चेयरमैन ने एडीएम को बताया कि वह मनौना गांव में हिंदू मुस्लिम विवाद निपटाने गए तो एसडीएम ने उनके खिलाफ जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी कि वह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं। एडीएम ने चेयरमैन को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में एसडीएम से भी बात करेंगे। चेयरमैन ने अपना बयान नोट कराया और चले गए।
विज्ञापन


कोट--
एसडीएम अवैध खनन के नाम किसानों को खेत से आधी ट्राली मिट्टी भी नहीं निकालने दे रहीं। मैने जब उनसे ट्रैक्टर ट्राली छोड़ने को कहा तो वह मुझसे झगड़ने लगीं। मंत्री जी की भी बात नहीं सुनी। ऐसी मनमानी कब तक चलेगी। - संजीव सक्सेना, चेयरमैन आंवला नगरपालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट--
मैने जब भी अवैध खनन पकड़ा तो चेयरमैन ने झगड़ा करके उसे छुड़वाने की कोशिश की। मैने यही बात मंत्री जी को भी बताई थी। फिलहाल, मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है। - ममता मालवीय एसडीएम आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed