{"_id":"5a7d23e34f1c1baa1b8b65dd","slug":"71518150627-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए टीम के छापे में तीन अवैध निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए टीम के छापे में तीन अवैध निर्माण सील
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीए ने तीन अवैध निर्माण सील किए
बरेली। बीडीए के इंजीनियरों की टीम ने बृहस्पतिवार को मिनी बाईपास, कर्मचारी नगर और बदायूं रोड पर छापा मारा। इसमें तीन निर्माण अवैध मिले। प्राधिकरण से इनके नक्शे स्वीकृत नहीं कराए गए थे। इनको सील कर दिया गया।
जोन दो में मिनी बाईपास पर धर्मकांटा के निकट डा. सीपी सिंह और सुशीला देवी ने बीडीए से बिना मानचित्र मंजूर कराए अवैध निर्माण कर रखा था। शिकायत मिलने पर इसको रोकने के लिए बीडीए ने नोटिस भी जारी किया था, लेकिन भवन मालिकों ने निर्माण नहीं रोका। पुलिस चौकी के सामने अनंत मेहरा और बदायूं रोड पर रामचंद्रपुरम अंबरीश तिवारी का अनाधिकृत निर्माण भी सील किया गया। बीडीए की ओर से थाना इज्जतनगर पुलिस को सील भवनों का निर्माण आगे न होने देने के लिए पत्र भेजा गया है।