{"_id":"597f524a4f1c1b0a278b4964","slug":"71501516362-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग ने रिटर्न भरने की तिथि बढ़ायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग ने रिटर्न भरने की तिथि बढ़ायी
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
आयकर रिटर्न भरने वाले सोमवार पूरे दिन परेशान रहे। क्योंकि विभागीय वेबसाइट नेटवर्क डाउन होने से खुल ही नहीं। सभी जिलों में हुई इस तकनीकी समस्या को देखते हुए आयकर विभाग ने अब रिटर्न भरने की तिथि बढ़ाकर पांच अगस्त कर दी है।
सोमवार तक आनलाइन आयकर रिटर्न भरना अनिवार्य था, विभाग ने पिछले दिनों साफ कह दिया था कि तिथि नहीं बढ़ायी नहीं जाएगी। इसलिए सुबह से ही कारोबारी और नौकर पेशा लोग रिटर्न भरने की लाइन में लग गए थे। सीए कार्यालयों में गहमागहमी ज्यादा दिखी, लेकिन वेबसाइट ही नहीं खुल पा रही थी। घंटों एक आयकर दाता अपना प्रोसेसिंग करने में जूझता रहा, फिर कोई सफलता हाथ नहीं आ पा रही थी। आयकर कार्यालयों में लोगोें ने संपर्क शुरू किया, लेकिन वहां कोई मामला हल नहीं हो पाया। तमाम जानकार लोगों ने वित्त मंत्री कार्यालय तक मामला पहुंचाया।
शहर में सवा सौ ज्यादा सीए कार्यरत हैं, इनमें से तीन दर्जन से ज्यादा कार्यालयों में पूरे दिन भीड़भाड़ बनी रही। सोमवार शाम पांच बजे आयकर विभाग से खबर आयी कि रिटर्न भरने की तिथि पांच अगस्त बढ़ा दी, तब लोगों ने राहत पायी और भीड़ कम हो गयी।
विज्ञापन
मैनुअल भरे रिटर्न
आयकर दाता हड़बड़ी में ना रहे, क्योंकि रिटर्न भरने की तिथि बढ़ गयी है। पांच लाख रुपये से कम प्रतिवर्ष आय वाले लोग मैनुअल रिटर्न भर सकते हैं, लेकिन आधार कार्ड अनिवार्य होगा। रिटर्न भरने के साथ आधार लगाना पहली जुलाई से जरूरी कर दिया गया है।
- मनोज मंगल, सीए
सरकार नेटवर्क सुधारे
विभाग ने पहले से ही अंतिम तिथि पर जोर देना शुरू कर दिया था, इससे सोमवार पूरे दिन अव्यवस्था बनी रही। वेबसाइट पहले से ही नहीं चल पा रही है। सरकार ने इस मामले में संवेदनशीलता नहीं दिखायी, इससे लाखों लोग देश भर में परेशान रहे, नेटवर्क मजबूत करे।
- पवन अग्रवाल, अध्यक्ष, सीए एसोसिएशन
आयकर दाताओं से मनमानी
सरकार लगातार रिटर्न भरने पर जोर दे रही है, इसकी आखिरी तिथि भी घोषित तो कर दी, लेकिन नेटवर्क वही पुराना था। पिछले तीन दिनों से रिटर्न भरने की कोशिश हो रही, वेबसाइट खुल ही नहीं रही है। इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
- सौरभ अग्रवाल, ज्वैलर्स
मानसिक उत्पीड़न
पिछले कई दिनों से रिटर्न भरने की धमकी दी जा रही है। आधार जरूरी कर दिया गया है, जरा सी स्पेलिंग मिस्टेक होने पर कंप्यूटर अभिलेख नहीं ले पा रहा है, इससे रिटर्न भरने वालों को भारी मानसिक क्षति हुई है। अगर तारीख बढ़ानी थी तो सोमवार सुबह घोषित कर दिया जाता।
- डा. मनोज गुप्ता, सर्जन
आयकर दाताओं पर रिटर्न भरने के नाम पर डंडा तो चलाया गया, लेकिन नेटवर्क सही नहीं किया और ना ही क्षमता बढ़ायी गयी। पूरे दिन रिटर्न भरने में लगे रहे, फिर भी वेबसाइट नहीं खुली। सरकार इस मामले में प्रभावी कदम उठाए।
-