{"_id":"59610d0c4f1c1b27718b47bf","slug":"71499532556-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईजी ने जंक्शन पर अवैध खाद्य सामग्री पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईजी ने जंक्शन पर अवैध खाद्य सामग्री पकड़ी
बरेली।
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bareilly
- फोटो : Bareilly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
जंक्शन पर अवैध वेंडरिंग का खेल किसी से छिपा नहीं है। अधिकारियों की मिलीभगत से यहां खुलेआम अवैध वेंडर खाद्य सामग्री बेचते हैं। शनिवार को सर्विस इंप्रवूमेंट ग्रुप (एसआईजी) के निरीक्षण में इसका सच भी सामने आ गया। टीम ने प्लेटफार्म दो और तीन पर सीट के नीचे अवैध खाद्य सामग्री के 12 गत्ते पकड़े। पकड़ी गई सामग्री सीआईटी को सौंप दी गई। इसमें पेस्ट्री, पेटीज, पानी की बोतलें व अन्य खाद्य सामग्री थी।
एसआईजी ने प्लेटफार्म दो और तीन पर गंदगी मिलने पर साफ-सफाई के निर्देश दिए। जंक्शन के बाहर लगा उर्दू का बोर्ड फट जाने के कारण बदलने को कहा। डस्टबिन पर पॉलीथिन लगने, डॉरमेट्री एवं लेडीज वेटिंग रूम में स्विच लगाने के निर्देश दिए। डीआरएम के निर्देशानुसार जनरल वेटिंग रूम सही कराने और हैंडओवर कराने के निर्देश दिए। गंदगी मिलने पर कर्मचारियों को फटकार भी लगाई और साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएस सीएस शर्मा, सीआईटी एके शुक्ला, सीएमआई प्रतिनिधि, जीआरपी इंस्पेक्टर, आरपीएफ इंस्पेक्टर, सीएचआई व अन्य रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।