फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नेशनल हाईवे के ढाबों से अवैध पार्किंग हटेगी

नेशनल हाईवे के ढाबों से अवैध पार्किंग हटेगी

Sun, 09 Jul 2017 01:11 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Sun, 09 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे के ढाबों से अवैध पार्किंग हटेगी
Bareilly - फोटो : Bareilly
बरेली।
विज्ञापन

कमिश्नर डॉ. पीवी जगनमोहन के निर्देश पर मुरादाबाद बरेली एक्सप्रेस-वे लिमिटेड के अधिकारी ने आरटीओे, एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर, एसएसपी बरेली, एसपी ट्रैफिक, एडीएम (प्रशासन) और एसडीएम सदर को पत्र लिखकर हाईवे के ढाबों से अवैध पार्किंग हटवाने का अनुरोध किया है। उनका तर्क है कि अवैध पार्किंग के हादसे बढ़ रहे हैं। पत्र के साथ ढाबों की अवैध पार्किंग की फोटो भी अधिकारियों को भेजी गई है। इस संबंध में उनकी तरफ से आठ ढाबों के संचालकों को नोटिस भी जारी किया गया है।

नेशनल हाईवे-24 के किलोमीटर संख्या 148 से 262 के बीच दोनों किनारों का बुरा हाल है। ढाबों के आगे सड़क किनारे ट्रक खड़े रहते हैं। इससे हादसे होने का खतरा बना रहता है। 34 ढाबों के संचालकों ने समझाने पर सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हटवा लिया है।शर्मा, प्रकाश ढाबा, मौर्य होटल, शिवा ढाबा, न्यू फौजी ढाबा, न्यू गुरु कृपा ढाबा, कृष्णा ढाबा और बत्रा फैमिली ढाबे के संचालक को नोटिस देकर आगाह किया गया है कि वह खुद ही अवैध पार्किंग न कराएं। नोटिस के बाद भी ढाबा संचालक नहीं माने तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एडीएम प्रशासन एसपी सिंह ने बताया कि ढाबा संचालकों ने अवैध पार्किंग हटवाने में आनाकानी की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed