फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   70 lakhs cheated by getting the deed of sale done with fake documents

Bareilly News: फर्जी दस्तावेज से बैनामा कराकर 70 लाख ठगे

Sun, 07 Dec 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
70 lakhs cheated by getting the deed of sale done with fake documents
भोजीपुरा। ठगों के एक गिरोह ने बदायूं की एक महिला के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन किसी दूसरी महिला को 70 लाख 33 हजार रुपये में बेच दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करते हुए शनिवार को भैरपुरा खजुरिया निवासी यासीन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, बदायूं जनपद के थाना बिल्सी के गांव बैरमह निवासी शांति देवी पत्नी उमेश चंद्र ने 16 जुलाई को भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी जमीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बारादरी से गार्डन सिटी निवासी मुन्नी गौतम पत्नी महीपाल, सुरला निवासी भूपराम गंगवार, श्रीकृष्ण, नवदिया निवासी नरेंद्र समेत आदि ने फर्जी बैनामा करा लिया। आरोप है कि उपरोक्त सभी लोगों ने मिलकर एक अज्ञात महिला का फोटो शांति देवी के आधार कार्ड पर लगवाकर फर्जी दस्तावेजों से बैनामा करा लिया। इस तरह उनसे 70 लाख 33 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव सिंह चौधरी ने बताया कि भैरपुर खजुरिया निवासी यासीन की कूटरचित दस्तावेज तैयार करने में अहम भूमिका रही थी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के साथ घर पर छापा मारकर यासीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed