{"_id":"691a3b8f27f986935a04a80a","slug":"68-lakh-rupees-extorted-from-a-teacher-called-him-home-and-tried-to-murder-him-bareilly-news-c-4-vns1074-767532-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिक्षक से 68 लाख वसूले, घर बुलाकर हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिक्षक से 68 लाख वसूले, घर बुलाकर हत्या की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करार के बाद भी नहीं किया बैनामा, बिथरी थाने में रिपोर्ट दर्ज
बरेली। शिक्षक से 68 लाख रुपये लेकर भी भू स्वामी ने जमीन का बैनामा नहीं किया। शिक्षक ने रुपये वापस करने या बैनामा करने के लिए कहा तो घर बुलाकर उनकी हत्या करने की कोशिश की गई। शिक्षक ने बिथरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव इटौआ बेनीराम निवासी शिक्षक नरोत्तम सिंह ने बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी सीपी शुक्ला को बताया कि उन्होंने अपनी जमा पूंजी से उड़ला जागीर निवासी बाबू मोहम्मद की जमीन खरीदने का सौदा किया था। एग्रीमेंट के समय बाबू मोहम्मद को पांच लाख रुपये चेक से दिए। जमीन पर नरोत्तम को कब्जा भी दे दिया गया था। बावजूद बाबू बैनामा करने में टालमटोल करता रहा। बाबू ने धीरे-धीरे 68 लाख रुपये ले लिए। बैनामा करने के लिए कहा तो 15 लाख रुपये और मांगे।
तब नरोत्तम ने जमीन का बैनामा करने या 68 लाख रुपये लौटाने के लिए कहा। बाबू ने बातचीत करने के लिए नरोत्तम को अपने घर बुलाया। वहां बाबू, उसकी पत्नी और दो अज्ञात लोगों ने गमछे से नरोत्तम का गला घोंटने की कोशिश की। बाबू मोहम्मद ने धमकी दी कि टुकड़े-टुकड़े कर लाश छिपा देंगे। एसएसपी के आदेश पर बिथरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो