{"_id":"6ad92db1212e78aef905c783","slug":"68-enumerators-absent-from-census-training-order-issued-to-file-an-fir-bareilly-news-c-4-bly1015-992673-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जनगणना प्रशिक्षण से 68 प्रगणक नदारद, एफआईआर कराने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जनगणना प्रशिक्षण से 68 प्रगणक नदारद, एफआईआर कराने का आदेश
विज्ञापन
बरेली। जनगणना को लेकर जिले में बुधवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जनगणना कार्मिकों (प्रगणकों) को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण से 68 कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित मिले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा गया है। डीएम ने सभी पर एफआईआर दर्ज कराने को भी कहा है।
नगर निगम की ओर से राजकीय पॉलिटेक्निक, तिलक इंटर कॉलेज और मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में 1005 कार्मिकों को बुलाया गया था। इनमें से 54 अनुपस्थित रहे। जोन-एक में 31, जोन-दो में 13, जोन-तीन में एक और जोन-चार में नौ कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
सदर तहसील की ओर से जीजीआईसी में दिए गए प्रशिक्षण में 14 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं, जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज और तिलक इंटर कॉलेज पहुंचकर प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों में पहुंचकर कार्मिकों से जानकारी ली और प्रशिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा। कहा कि जनगणना में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कहा कि जो प्रगणक बिना सूचना दिए प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
पूछे जाएंगे 40 प्रश्न
डीएम ने 21, 22 और 24 अक्तूबर को होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण में पूरी गंभीरता से शामिल होने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान निर्धारित 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। कार्मिक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही प्रश्न पूछें और किसी भी प्रकार के दस्तावेज या प्रमाण की मांग न करें। इस मौके पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. अविनाश त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय आदि मौजूद रहे।