{"_id":"66f0c9e5b142f38629091a77","slug":"650-lakh-cheated-in-the-name-of-getting-job-in-school-report-on-six-bareilly-news-c-4-lko1018-487092-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूल में नौकरी लगवाने के नाम पर 6.50 लाख ठगे, छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूल में नौकरी लगवाने के नाम पर 6.50 लाख ठगे, छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
- बदायूं के दातागंज निवासी युवक से रुपये लेकर थमा दिया फर्जी नियुक्तिपत्र
बरेली। बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक से स्कूल में नौकरी लगवाने के नाम पर 6.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित ने सुभाषनगर थाने में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दातागंज कस्बे के मोहल्ला अरेला निवासी राहुल सक्सेना ने बताया कि वर्ष 2016 में दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा सिसैईया निवासी अमित प्रताप सिंह उर्फ रिंकू मिला था। उसने कहा था कि वह बरेली के फरीदपुर में संचालित एक स्कूल की प्रबंध कमेटी का सदस्य है। सात लाख रुपये में वह उसकी लिपिक के पद पर नौकरी लगवा देगा। इस पर उसने अमित को 6.50 लाख रुपये दे दिए।
11 दिसंबर 2016 को उसने बीएसए को संबोधित नियुक्तिपत्र की छाया प्रति दी। उससे कहा कि मूल प्रति अनुमोदन के लिए लखनऊ गई है। इसके डेढ़ साल बाद उसने भाष्कर सिंह से मिलवाया। उसे स्कूल का प्रधानाचार्य बताया और तुलसी नगर निवासी विनोद कुमार को बड़ेबाबू बताया। उससे कुछ हस्ताक्षर कराए। कहा कि उसकी नियुक्ति हो गई है। लखनऊ से अनुमोदन आने पर उसे वेतन मिलना शुरू हो जाएगा। जब वेतन नहीं आया तो उसे ख्यालीराम नाम के व्यक्ति को ट्रेजरी का बाबू बताकर मिलवाया।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि ख्यालीराम स्कूल का चपरासी, भाष्कर सिंह इलेक्ट्रीशियन है और विनोद कुमार उसका बहनोई है। अमित खुद स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। बाद में अमित ने उसे 5.50 लाख रुपये के दो चेक भी दिए थे, लेकिन उनसे भुगतान नहीं हुआ। राहुल ने कोर्ट के आदेश पर अमित, उसके बेटे युगांश ठाकुर उर्फ लिटिल, पत्नी कविता, भाष्कर सिंह, विनोद कुमार और ख्यालीराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद