फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   साहब! मोर्चा छोड़िए.. शहर को भी देखिए

साहब! मोर्चा छोड़िए.. शहर को भी देखिए

Mon, 20 May 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
साहब! मोर्चा छोड़िए.. शहर को भी देखिए
बरेली। नगर निगम के साहब लोग मोर्चेबाजी में मशगूल है तो स्टाफ भी उसका लुत्फ उठाने में मग्न हो गया है। नतीजा यह है कि बिहारीपुर सिविल लाइंस में एक व्यापारी ने सीवर डलवाने के लिए बगैर कोई अनुमति नगर निगम की सड़क को काटकर बर्बाद कर दिया लेकिन निगम के स्टाफ को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

बिहारीपुर सिविल लाइंस में गिहार बस्ती के सामने वाली गली में कब्रिस्तान के पास रहने वाले एक अगरबत्ती कारोबारी ने नगर निगम के पूरे सिस्टम को ठेंगा दिखा दिया। जिस गली से सीवर गुजरती है, वहां से व्यापारी का घर करीब 30 मीटर दूर है। व्यापारी ने सीवर कनेक्शन के लिए सारे कायदे ताक पर रख दिए। अनुमति लिए बगैर ही 30 मीटर लंबी गली को करीब दो फुट चौड़ाई में खोदकर अपनी लाइन बिछा ली। सफाई के लिए बीच में छोटे-छोटे डिप भी बनाए हैं। यह सारा काम रात के अंधेरे में किया गया। नगर निगम का स्टाफ सोता ही रह गया।
विज्ञापन

नियमानुसार सीवर कनेक्शन के लिए नगर निगम में ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद जलकल टीम सर्वे करके आकलन करती है कि कितनी सड़क काटी जाएगी। उसके लिए 1300 रुपये वर्ग मीटर की दर से सड़क कटिंग का भुगतान करना होता है। 1200 रुपये सीवर कनेक्शन के देने होते हैं। मगर व्यापारी ने निजी कर्मचारी से सीवर कनेक्शन करा लिया और निगम को 50 हजार रुपये से ज्यादा का चूना लगा दिया। गली में रहने वालों के लिए मुसीबत भी पैदा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हो सकती है छह महीने से पांच साल तक सजा
सड़क को काटना लोक संपत्ति को क्षति पहुंचाने का जुर्म बनता है। इसके अंतर्गत लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। इस अपराध के तहत जुर्माने के साथ छह महीने से लेकर पांच साल तक सजा का प्रावधान है।


बिहारीपुर सिविल लाइंस में सीवर कनेक्शन की किसी ने अनुमति नहीं ली है। अगर अवैध तरीके से कनेक्शन जोड़ा गया है तो सोमवार को इसकी जांच कराकर कार्रवाई होगी। - तारकेश्वर पांडेय, प्रभारी जीएम जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed