{"_id":"5ce1b45fbdec22070a1a9c11","slug":"61558295647-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट के पार्कों में प्रवेश शुल्क के नाम पर अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट के पार्कों में प्रवेश शुल्क के नाम पर अवैध वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट के पार्कों में सुबह और शाम दो घंटे तक प्रवेश शुल्क नहीं लेने के आदेश के बावजूद ठेकेदार अवैध वसूली कर रहा है। जिसकी वजह से पार्कों में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। इस संबंध में कैंट बोर्ड अधिकारियों से गलत तरीके से की जा रही वसूली पर अंकुश लगाने की मांग की गई है तो प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर अब पार्कों में प्रवेश शुल्क लिए जाने के नियम को ही खत्म करने की मांग की गई है।
कैंट बोर्ड के अंतर्गत चिल्ड्रेन पार्क और फूल बाग हैं। जिसमें नियमानुसार सुबह और शाम पांच से सात बजे तक प्रवेश शुल्क लेना प्रतिबंधित है। बावजूद इसके ठेकेदार इस नियम का पालन नहीं करता। इस संबंध में अब सुभाषनगर निवासी अमित बिसारिया ने शिकायत की है। उनका यह भी कहना है कि चिल्ड्रन पार्क में बच्चों के बजाय जगह-जगह युवक-युवतियां बैठे रहते हैं, अश्लील हरकतों के चलते पेरेंट्स ने बच्चों को पार्क ले जाना ही बंद कर दिया है। उनका आरोप है कि इस संबंध में जानकारी होने पर भी कैंट बोर्ड अधिकारी अनजान बने हैं। उन्होंने जनहित में पार्क में प्रवेश शुल्क को खत्म करने और मामले की जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।