{"_id":"5ce067bcbdec22077b45876c","slug":"61558210492-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और मेरठ का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और मेरठ का रहा दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर बालक/ बालिकाओं की राज्य स्तरीय तीन दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हो गई। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और तैराकी संघ उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम वीरेंद्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 15 मंडल से 200 तैराक बरेली पहुंचे हैं। लखनऊ के नेशनल लेवल खेल चुके तैराक अमित पुनिया और सौरभ साहनी ने शाम को डाइविंग कर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
पहले दिन 200 मीटर की मेडले स्ट्रोक में बालक वर्ग ग्रुप थर्ड में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के विजयानंद निशाद, राज चौहान, स्पोर्ट्स हॉस्टल सैफई के राम आशीष यादव, वाराणसी के राम आशीष यादव, बालिका वर्ग में मेरठ की श्रेया सुराना, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ की वंदना साहनी, मेरठ की प्रियानी सिंह, बालक वर्ग के ग्र्रुप फोर्थ में मेरठ के अर्नव त्यागी, विंध्याचल के विराट निशाद, वाराणसी के सत्यम साहनी, बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ की अनुराधा निशाद, प्रदिक्षा निशाद, आगरा की गौरिका गौतम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। 50 मीटर के बैक स्ट्रोक में बालक वर्ग ग्रुफ थर्ड में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के विजयराम निशाद, विंध्याचल के अनिल यादव, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के मार्कंडेय यादव, बालिका वर्ग में कानपुर की अनिका घई, मेरठ की देविका ओझा, मेरठ की नाव्या सिंह, बालक वर्ग ग्रुप फोर्थ में मेरठ के अर्नव त्यागी, गोरखपुर के रोहन चौहान, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के अंशुल कुमार निशाद, बालिका वर्ग में झांसी की जिया यादव, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ की अनुराधा निशाद और प्रदिक्षा निशाद क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।
बटरफ्लाई स्ट्रोक के बालक वर्ग ग्र्रुप थर्ड में स्पोर्ट्स हॉस्टल सैफई के राज चौहान, विंध्याचल के करन निशाद, मेरठ के संखदीप घोष, बालिक वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल की वंदना साहनी, मेरठ की श्रेया सुराना और आयुषी रॉय, बालक वर्ग ग्रुफ फोर्थ में मेरठ के अर्नव त्यागी, लखनऊ के देवाज मिश्रा, विंध्याचल के विराट निशाद, बालिक वर्ग में झांसी की जिया यादव, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ की अनुराधा निशाद, आगरा की वेदिका गौतम, फ्री स्टाइल रिले के ग्रुप थर्ड बालक वर्ग में मेरठ के क्षितिज, शिवेन, हरिनंदन, सम्यक, मिर्जापुर के अनिल, करन, सागर, दिव्यांशु, गोरखपुर के अंकित, आदित्यमान, सत्यम, अजय, बालिका वर्ग में मेरठ की श्रेया, नाव्या, प्रियानी, आयुषी, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ की रितु, रानी, वंदना, खुशी, कानपुर की अयम्मा, सरगुन, भूमि, अनिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
फिल्टर खराब, कैसे साफ रहेगा तरणताल
उप्र. तैराकी संघ के अवैतनिक सचिव रोबिन कपूर ने बताया कि तरणताल में पानी के फिल्टरेशन की फिलहाल व्यवस्था नहीं है। फिल्टर खराब होने से पानी ज्यादा दिनों तक साफ नहीं रहेगा। उन्होंने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार को फिल्टर ठीक कराने को कहा है। बताया कि करीब छह दिनों तक पानी साफ रहेगा। तब तक तैराकी प्रतियोगिता हो चुकी होगी, लेकिन पानी फिल्टर होता रहेगा तो काफी दिनों तक पानी साफ रहेगा, जिससे इसे बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और हजारों लीटर पानी की बर्बादी नहीं होगी। इस दौरान विशिष्ट अतिथि राधा सिंह, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गीता शर्मा, कोच सुनील कुमार, शमीम अहमद, शैवर खान, हरिशंकर यादव आदि मौजूद रहे।