फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मजदूर दिवस पर बड़ा हादसा-  फिर वही चूक, करंट से ठेकेदार की मौत, चार मजदूर झुलसे

मजदूर दिवस पर बड़ा हादसा-  फिर वही चूक, करंट से ठेकेदार की मौत, चार मजदूर झुलसे

Thu, 02 May 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर बड़ा हादसा-  फिर वही चूक, करंट से ठेकेदार की मौत, चार मजदूर झुलसे
मजदूर दिवस पर बड़ा हादसा-  फिर वही चूक, करंट से ठेकेदार की मौत, चार मजदूर झुलसे - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। मजदूर दिवस पर जब एक तरफ कहीं मजदूरों के लिए योजनाओं का बखान किया जा रहा था और कहीं उनकी समस्याएं गिनाई जा रही थीं. ठीक उसी दौरान प्रेमनगर इलाके में बने एक दफ्तर पर टाइल्स लगा रहे पांच मजदूर हादसे का शिकार हो गए। लोहे की पाड़ ऊपर जा रही बिजली की लाइन में टकराने से इन मजदूरों को जोरदार करंट लगा। टाइल्स ठेकेदार की तो मौत हो गई जबकि मिस्त्री चार मजदूरों को झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के ही एक सीए जीआरएम स्कूल के पास चार मंजिला नया दफ्तर बनवा रहे हैं। अंदर निर्माण पूरा हो चुका है। बाहरी दीवारों पर टाइल्स लगाने का काम हजियापुर के ठेकेदार तहजीब करा रहे थे। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे 35 वर्षीय तहजीब अपने सामने नवाबगंज के गांव अहमदाबाद निवासी मिस्त्री 36 वर्षीय पप्पू और मजदूर 30 वर्षीय सूरजपाल, भोजीपुरा के बिलवा निवासी 25 वर्षीय धर्मेंद्र और बिथरी के पदारथपुर निवासी 22 वर्षीय अमित से टाइल्स लगवा रहे थे। ऊपरी हिस्से पर टाइल्स लगाई जा चुकी थी, निचले हिस्से पर काम चल रहा था। मजदूर लोहे की पाड़ पर खड़े थे, उन्होंने काम के दौरान उसे इधर-उधर खिसकाने की कोशिश की तो पाड़ में लगे लोहे का पाइप सड़क किनारे गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। जोरदार करंट लगते ही पाड़ पर खड़े पांचों लोग झटके से इधर-उधर जा गिरे। जिन लोगों ने यह नजारा देखा, उनमें हड़कंप मच गया। सीए भी पहुंच गए और कुछ लोगों की मदद से करंट की चपेट में आए पांचों को पड़ोस के निजी अस्पताल ले गए। वहां तहजीब को गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया और बाकी लोगों को भर्ती कर लिया गया। तहजीब को दूसरे अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिली तो सीओ सिटी कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह ने अस्पताल आकर घायलों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed