फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अब फेसबुक पर मोदी को जान से मारने की धमकी

अब फेसबुक पर मोदी को जान से मारने की धमकी

Fri, 12 Apr 2019 07:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
अब फेसबुक पर मोदी को जान से मारने की धमकी
बदायूं। फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर मुख्यमंत्री की सभा को दहलाने और पाक जिंदाबाद के नारे पोस्ट करने की पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि बुधवार देर रात उसी आईडी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी की पोस्ट डाल दी गई। पाक जिंदाबाद के नारे भी लिखे गए। लिखने वाले ने चुनौती दी है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन

जरीफनगर पुलिस ने मुख्यमंत्री की सभा को दहलाने संबंधी पोस्ट पर बुधवार को चार लोगों को हिरासत में लिया था। उन पर आरोप था कि उनमें से किसी ने दिलीप वर्मा की फेसबुक आईडी पर यह धमकी पोस्ट की थी। पुलिस देर रात तक इसकी जांच करती रही। पुलिस के मुताबिक फेसबुक पर बनाई गई फर्जी आईडी दहगवां निवासी अजयपाल पुत्र रतनलाल के मोबाइल पर खुल रही थी। इस पर पुलिस ने दिलीप वर्मा की तहरीर पर अजय पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

बुधवार देर रात उसी आईडी पर एक और पोस्ट डाली गई जिसमें लिखा गया- मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी भी चुनाव रैली में मार डालूंगा। मैं गर्व से कहता हूं पाक जिंदाबाद। लोगों ने गुरुवार को तुरंत पुलिस को सूचना दी। हिरासत में लिए गए किसी व्यक्ति को अभी छोड़ा नहीं गया है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। चर्चा रही कि जांच के लिए नोएडा से एक टीम बुलाई गई है, हालांकि शाम को जरीफनगर इंस्पेक्टर ने इससे इंकार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले की गंभीरता से स्थानीय स्तर पर जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच से पता चला था कि फर्जी आईडी अजय पाल के मोबाइल फोन पर बनाई गई थी। दूसरी पोस्ट किसने डाली है। इसका पता लगाया जा रहा है। स्वाट और सर्विलांस टीम भी मामले की जांच में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच चल रही है। अजयपाल नाम का व्यक्ति हिरासत में है। उससे भी पूछताछ हो रही है। हालांकि फेसबुक पर कोई भी दूसरे व्यक्ति के नाम पते से आईडी बना सकता है। अब ये दूसरी पोस्ट किसने डाली है। इसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही हम उस तक पहुंच जाएंगे।
- अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed