फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   योजनाओं से की शुरुआत तो समापन किया वायदों के साथ

योजनाओं से की शुरुआत तो समापन किया वायदों के साथ

Thu, 11 Apr 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
योजनाओं से की शुरुआत तो समापन किया वायदों के साथ
बदायूं। भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य के समर्थन में बिल्सी में जनसभा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में जहां सपा और बसपा को हर मुद्दे पर घेरने की कोशिश की, वहीं कांग्रेस के राज में आतंकवादियों के बिरियानी खाने की बात करते हुए लोगों में देशभक्ति की भावना को भी जगाने का प्रयास किया। केंद्र की योजनाओं का जिक्र करते हुए भाषण की शुरुआत की तो उसका समापन वायदों के साथ किया।
विज्ञापन

बिल्सी के मुजरिया रोड पर स्थित मैदान पर वैसे तो योगी की सभा का समय लगभग साढ़े 11 बजे का रखा गया था, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 01:12 मिनट पर आसमान में नजर आया। मंच पर आकर लगभग 20 मिनट बाद उन्होंने अपना भाषण शुरू किया, जिसमें सबसे पहले केंद्र की योजनाओं का जिक्र किया। बोले-भाजपा की सरकार में विकास की योजनाओं को किसी व्यक्ति या वर्ग तक सीमित नहीं रखा गया। वर्ष 2014 में जो कहा, वह कर दिखाया। सपा सरकार में प्रदेश में अराजकता, बहन-बेटियों के सुरक्षित न होने की बात करते हुए लोगों को भरोसा दिलाने का प्रयास किया कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र की सरकार में सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

भाषण में योगी ने हिंदुओं की भावनाओं को झकझोरने का प्रयास भी किया। साफ कहा कि सपा सरकार के राज में जहां कावंड़ यात्रा नहीं हो पाती थी, वहीं माइक, घंटा, डीजे पर भी रोक लगाने का प्रयास किया गया। बसपा ने तो जन्माष्टमी का आयोजन ही रोक दिया था लेकिन अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है, कांवड़ यात्रा भी होगी, डीजे भी बजेगा। हर हाल में आस्था का सम्मान होगा। इससे पहले सभा को कैबिनेट मंत्री स्वामीप प्रसाद मौर्य, संघमित्रा ने संबोधित किया। सभा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, हरीश शाक्य, बागीश पाठक, महेश चंद्र गुप्ता, आरके शर्मा, राजीव कुमार सिंह, कुशाग्र सागर, धर्मेंद्र शाक्य, दीपमाला गोयल, जेके सक्सेना, विवेक राठी, सुधीर मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले- गुंडों का झंडा लेकर घर क्यों आ गए
भाषण के दौरान सपा पर प्रहार करते हुए योगी बोले- आज सपाई सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मैंने उनसे पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि जब वे घरों में जाते हैं तो घर की महिलाएं गाड़ियों में लगा झंडा देखकर कहती हैं कि गुंडों का झंडा लेकर घर में क्यों आ गए।

बिल्सी विधायक के बिगड़े बोल
मुख्यमंत्री के आने से पहले बिल्सी विधायक आरके शर्मा ने अपना भाषण शुरू किया तो उन्होंने नाम न लेते हुए एक विधायक ‘ढक्कन’ हैं, जिनकी बात कोई होमगार्ड तक नहीं सुनता। आज हमें किसी ढक्कन को सांसद नहीं बनाना है, बल्कि उसे बनाना है जो मोदी के हाथों को मजबूत करें। केवल इतना ही नहीं उन्होंने अन्य नेताओं के लिए भी ऐसी भाषा का इस्तेेमाल किया, कि एक बार तो संचालक भी खुद को असहज महसूस कर बैठे।

युवक की जेब कटी, उड़ाए सात हजार
बिल्सी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में जेबकतरे भी सक्रिय दिखे। जनसभा की कवरेज करने गए एक मीडियाकर्मी अतुल वार्ष्णेय की किसी जेबकतरे ने जेब काट ली। उनकी जेब से सात हजार रुपये थे।

कई घंटे तक बाधित रहा बिसौली-कासगंज मार्ग
बिल्सी। नगर में कोई बड़ा मैदान न होने के कारण पार्टी एवं प्रशासन को बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर स्थित एक मैदान पर ही मुख्यमंत्री की जनसभा को रखना पड़ा। सभा में आई भीड़ के कारण बिसौली-कासगंज मार्ग कई घंटे तक बाधित रहा, सड़क पर कई किमी लंबा जाम लग गया।


पानी के लिए परेशान रहे लोग
बिल्सी। मुख्यमंत्री की सभा में पेयजल की व्यवस्था न होने के कारण भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। सभास्थल पर दूर-दूर तक कोई हैंडपंप नहीं था और न ही वहां पर किसी टैंकर आदि की व्यवस्था की गई थी, ऐसे में लोग भीषण गर्मी के कारण परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed