फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रूटीन की ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस भरीं, तिल रखने की भी जगह नहीं

रूटीन की ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस भरीं, तिल रखने की भी जगह नहीं

Wed, 20 Mar 2019 01:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
रूटीन की ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस भरीं, तिल रखने की भी जगह नहीं
बरेली। जंक्शन पर होली पर घर जाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लखनऊ- दिल्ली रूट की ट्रेनें रद्द होने के कारण जो भी ट्रेन जंक्शन पहुंची, उसमें यात्री किसी तरह से बैठ गए। त्रिवेणी एक्सप्रेस टनकपुर और पीलीभीत से ही काफी भरकर पहुंची, जिसके चलते में उसमें बैठने के लिए यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर से ही लोग घर जाने के लिए जंक्शन पर पहुंच गए, जिस ट्रेन में भी जगह मिली, उसी में बैठ गए। अवध असम गुवाहाटी एक्सप्रेस और जम्मूतवी कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस में यात्री किसी तरह से घुस गए, लेकिन उन्हें जगह नहीं मिली। इस बार बरेली के लोगों को त्रिवेणी एक्सप्रेस का टनकपुर से चलना अखर गया। ट्रेन टनकपुर से जंक्शन पहुंची तो साधारण कोच ठसाठस भरे हुए थे। स्लीपर कोच भी भरे हुए थे। किसी तरह से लोग ट्रेन में बैठ गए। नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ और नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस में उतरने वाले कम और चढ़ने वाले ज्यादा थे। ट्रेन आने पर पुरुष यात्री तो चढ़ गए, लेकिन महिलाएं नहीं घुस सकीं। यही हाल लखनऊ से मुरादाबाद जाने वाली ट्रेनों का भी रहा। लखनऊ से आने वाली किसान, दून एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी यात्रियों को बैठने में काफी परेशानी हुई। यात्रियों को मुगलसराय, जनता एक्सप्रेस, बरेली वाराणसी एक्सप्रेस, डबल डेकर, राज्यरानी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के न चलने से भी काफी दिक्कत हुई, हालांकि समर स्पेशल ट्रेनों ने इस बार काफी राहत दी।
विज्ञापन


पंजाब मेल रही रद्द, मुश्किल में हुई यात्रा
मंगलवार को रेलवे ने हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल को अचानक रद्द कर दिया। लोगों ने होली पर घर जाने के लिए इसमें दो महीने पहले से रिजर्वेशन करा रखा था। अचानक ट्रेन रद्द होने से उन्हें देर रात तक अमृतसर की ओर जाने वाली ट्रेन नहीं मिली। सबसे ज्यादा दिक्कत परिवार के साथ घर लौटने वाले लोगों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के लिए22 एवं 24 को चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
बरेली। रेलवे दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 22 एवं 24 मार्च को स्पेशल ट्रेन चलाएगा। सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ-आनंद विहार (04215) चारबाग से रात 11 बजे चलकर अगले दिन सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचेगी। आनंद विहार-लखनऊ (04216) वापसी में 24 एवं 26 मार्च को दोपहर 12:45 बजे चलकर रात 11:15 बजे चारबाग पहुंचेगी। इन ट्रेनों का बरेली, मुरादाबाद एवं गाजियाबाद स्टेशन पर ठहराव होगा।


सर्वर पर बढ़ा लोड, रुक-रुककर चली रेलवे की साइट
होली पर रेलवे का ट्रेन एप और वेबसाइट लोड बढ़ने के कारण काफी देर कर ठप रहा। करीब नौ बजे के आसपास भी रेलवे की कनेक्टिविटी आती-जाती रही। इस दौरान ट्रेनों का समय और उनकी लोकेशन जानने के लिए यात्रियों को काफी परेशानी हुई। उन्हें ट्रेनों की सही स्थिति नहीं पता चला सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed