फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अतिक्रमण छोड़कर शुरू हुआ नाला जोड़ने का काम

अतिक्रमण छोड़कर शुरू हुआ नाला जोड़ने का काम

Fri, 08 Mar 2019 01:49 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण छोड़कर शुरू हुआ नाला जोड़ने का काम
बरेली। बानखाना में 13 महीने पहले बनाए गए नाले की कनेक्टिविटी का काम बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। हालांकि नाले की कनेक्टिविटी में बाधा बने अतिक्रमण को अब भी नहीं हटाया गया है। इसके चलते नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल भी उठ रहे हैं।
विज्ञापन

बानखाना में फैयाज बिल्डिंग से चौधरी तालाब क्रॉसिंग की ओर दो टुकड़ाें में 45-45 लाख रुपये से नाला निर्माण कराया गया था। यह काम करीब 13 महीने पहले पूरा हो गया, लेकिन इस तिराहे के पास एक बिल्डिंग बीच में आई तो दोनों नालों की कनेक्टिविटी का काम रुक गया। निगम का अतिक्रमण दस्ता पहुंचा तो मकान मालिक ने मोहलत ले ली और वह कोर्ट से स्टे ले आया। इसके बाद से ही यह मामला अधर में लटका था। बुधवार के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या को प्रकाशित किया तो नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने संज्ञान लिया और निर्माण विभाग को नाले की कनेक्टिविटी कराने के निर्देश दिए। इसके बाद बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम वहां पहुंची और कोर्ट से स्टे वाले अतिक्रमण को छोड़कर नाला जोड़ने के लिए खुदाई शुरू कर दी। जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा। क्षेत्रीय पार्षद शमीम अहमद ने कहा कि अमर उजाला के प्रयासों से ही 13 महीने से अधर में लटके नाले की कनेक्टिविटी संभव हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed