फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वीडियो ढूंढ रहा हूं, खुद कराऊंगा देशद्रोहियों पर एफआईआर

वीडियो ढूंढ रहा हूं, खुद कराऊंगा देशद्रोहियों पर एफआईआर

Tue, 19 Feb 2019 01:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
वीडियो ढूंढ रहा हूं, खुद कराऊंगा देशद्रोहियों पर एफआईआर
बरेली। गुलाबनगर इलाके में आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का मामला तूल पकड़ गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने कहा कि भारत में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे बर्दाश्त से बाहर हैं। नारेबाजी वाले वीडियो की तलाश शुरू कर दी गई है। वीडियो मिलते ही वह खुद नारे लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

रविवार को गुलाबनगर बजरिया में आईसेफ उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने को भाजपा ने गंभीरता से लिया है। इस कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश मंत्री नाजिया आलम भी शामिल थीं। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा में खलबली मची हुई है। भाजपा हाईकमान ने स्थानीय इकाई से इसकी रिपोर्ट तलब की है। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने बताया कि उन्होंने इस देशविरोधी हरकत की खबर अमर उजाला में पढ़ी तो बेहद खराब लगा। भाजपा इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने वीडियो की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों पर वह स्वयं देशद्रोह की एफआईआर दर्ज कराएंगे। जल्द ही पार्टी हाईकमान को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

फोटो- नाजिया आलम

मैं देशभक्त, नारे लगाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराऊंगी: नाजिया
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. नाजिया आलम ने कहा कि देश विरोधी ताकतों ने उनकी मौजूदगी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर उन्हें विवादित बनाने की कोशिश की है। उनका परिवार राष्ट्रवादी विचारधारा को मानने वाला देशभक्त है। वह खुद एसपी सिटी से कहेंगी कि वीडियो की जांच कराएं और जिसने भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वह जांच में पूरी मदद करेंगी। नाजिया ने कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाले समाचार की कटिंग किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। लोग उन पर देशद्रोह के आरोप लगाकर धमकी देने लगे हैं। तीन तलाक पर कट्टरपंथी विचारधारा का विरोध करके पहले से वह असामाजिक तत्वों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed