{"_id":"5c5c9578bdec220a742dad2f","slug":"61549571448-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल एन्क्लेव सुरक्षाः सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर न मार पाए और काम 25 तक चाहिए पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल एन्क्लेव सुरक्षाः सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर न मार पाए और काम 25 तक चाहिए पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिविल एन्क्लेव से हवाई उड़ानें जल्द शुरू कराने और सुरक्षा मानक परखने को पहुंची विशेष टीम ने कहा है कि सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं हो सकता है। टीम में शामिल अफसरों ने कहा कि 25 फरवरी तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं।
बृहस्पतिवार दोपहर दिल्ली से आए अफसरों ने सिविल एन्क्लेव पर चल रहे कार्य और सुरक्षा प्रणाली बारीकी से परखी। कैमरे, एक्सरे मशीन और अन्य सभी निर्धारित सुरक्षा मानक चेक किए। टीम ने टर्र्मिनल से सामान्य यात्री पार्किंग, एप्रोच रोड, टैक्सी वे, त्रिशूल एयरबेस की दीवार तोड़कर बनाए जा रहे गेट-वे आदि कार्य देखे।
सिविल एविएशन से आए संजय शर्मा ने फ्लाइट संबंधी सभी बिंदु चेक किए। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) से आए वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी केए जैदी और इंटेलीजेंट अधिकारियों ने स्थानीय अफसरों से सवाल भी किए। हालांकि सभी निर्धारित मानक सही मिले। सुरक्षा मानक परखने के बाद टीम ने कहा कि 25 फरवरी तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं, जिससे जल्द से जल्द बरेली से हवाई यात्रा शुरू हो सके। इस दौरान संयुक्त महाप्रबंधक एएआई राजीव कुलश्रेष्ठ और स्थानीय पुलिस व खुफिया विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।