फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कलश यात्रा से भागवत कथा का शुभारंभ

कलश यात्रा से भागवत कथा का शुभारंभ

Mon, 07 Jan 2019 01:32 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा से भागवत कथा का शुभारंभ
बरेली। सुभाष नगर स्थित बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर से तपेश्वर नाथ सेवा दल एवं महिला संकीर्तन मंडल की ओर से रविवार को कलश यात्रा निकली गई। यात्रा में 51 पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर शामिल हुईं। यात्रा सुभाष नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए चौरासी घंटा मंदिर से वापस बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर में विश्राम हुई। सोमवार से बाबा तपेश्वरनाथ में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित होगी।
विज्ञापन

सेवादल के प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान मनोहारी भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे। महिलाएं प्रभु नाम का गुणगान कर रहीं थीं। बताया कि कथा व्यास पं. अतुलेश्वर सनाढ्य के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व राधाकृष्ण के भजनों का कीर्तन होगा। कथा में प्रतिदिन जनप्रतिनिधि समेत प्रशासनिक अफसर भी मौजूद रहने की संभावना है। कलशयात्रा में बाबा सेवा दल के डॉ. धर्मेंद्र मोहन सक्सेना, संजय कठेरिया, सौरभ कठेरिया, सुनील कश्यप, विपिन, किशन शर्मा, हैप्पी कठेरिया, राजा राम, राकेश, नीति पचनंदा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed