फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   किसान नौकर की मौत

किसान नौकर की मौत

Tue, 07 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
किसान नौकर की मौत

विज्ञापन
कुएं में जहरीली गैस से किसान और नौकर की मौत
नलकूप के कुएं में गिरी कीटनाशक की बोरी निकालते वक्त हुआ हादसा
आठ दिन से बंद नलकूप में रखे कीटनाशक के कारण बन गई थी गैस
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहबाजनगर में खेत में बने नलकूप के कुएं में सोमवार शाम जहरीली गैस के कारण दम घुटने से किसान गुरप्रीत सिंह (40) और उनके नौकर धर्मवीर (25) की मौत हो गई। आठ दिन से बंद नलकूप में कीटनाशक रखा होने के कारण गैस बन गई थी।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव शहबाजनगर निवासी गुरप्रीत का गांव के बाहर निजी नलकूप है। उन्होंने नलकूप के कमरे में कीटनाशक बंद करके रख दिया था। आठ दिन बाद सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे गुरप्रीत अपने नौकर नई बस्ती शहबाजनगर निवासी धर्मवीर के साथ नलकूप पर पहुंचे। नलकूप के कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर गए तो अंदर बने कुएं में अचानक बोरी गिर गई। उसे निकालने के लिए गुरप्रीत ने धर्मवीर को कुएं में नीचे उतार दिया। जब काफी देर तक वह ऊपर नहीं आया तो झांककर देखा। उसमें धर्मवीर बेसुध पड़ा था।
विज्ञापन

उसे देखने के लिए गुरप्रीत भी कुएं में उतर गया लेकिन वह भी काफी देर तक ऊपर नहीं आया तो फिर दूसरा नौकर जयचंद्र शोर मचाने लगा। कुछ दूर स्थित घर से परिवार के लोग आ गए। वहीं गांव के लोगों की भी नलकूप पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों को बेहोशी की हालत में जैसे-तैसे कुएं से बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार-चार लाख की सहायता : बोरवेल में गिरने से मृत्यु को राज्य आपदा घोषित किए जाने के चलते शासन ने गुरप्रीत सिंह और धर्मवीर सिंह के परिवारों चार-चार लाख की सहायता दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed