{"_id":"5aea1c164f1c1b05418b7c82","slug":"61525292054-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में गुल हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में गुल हुई बिजली
Updated Thu, 03 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
आंधी में ध्वस्त हुआ बिजली नेटवर्क, पानी सप्लाई भी चौपट
पुराना शहर में तीन जगह टूटे तार, दो जगह लाइन पर पेड़ गिरे
बरेली। बुधवार रात आई आंधी ने कई इलाकों में ब्लैकआउट कर दिया। कहीं बिजली के तार टूटकर गिरे तो कहीं तारों पर पेड़ गिरे। इसकी वजह से शाम सात बजे से देर रात तक कई इलाकों में बिजली गुल रही। इसके चलते शाम को नगर निगम से पानी की सप्लाई भी नहीं हो सकी।
तेज आंधी के चलते पुराना शहर में तीन जगह बिजली के तार टूटकर गिर गए। इससे रोहली टोला, जगतपुर, हजियापुर समेत कई इलाकों में देर रात तक बिजली सप्लाई बाधित रही। इसी दौरान परसाखेड़ा और मिनी बाईपास पर पेड़ की डालें टूटकर बिजली लाइनों पर गिर पड़ीं तो वहां के इलाके भी अंधेरे में डूबे रहे। देर रात तक टूटे तारों को जोड़ने का काम चलता रहा। रामपुर गार्डन, सिविल लाइंस, राजेंद्रनगर आदि क्षेत्रों में भी बिजली संकट खड़ा हो गया। कुतुबखाना सब स्टेशन क्षेत्र में लोगों को बृहस्पतिवार को भी बिजली परेशान करेगी। सब स्टेशन पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा, इस दौरान बिजली आपूर्ति नहीं होगी।