{"_id":"5a22e3aa4f1c1b69678bfa06","slug":"61512235946-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरुपमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरुपमा
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
02 एलकेएच 1
गंदगी और भ्रष्टाचार मुक्त होगा विकास
नई पालिकाध्यक्ष निरुपमा बाजपेयी ने गिनाईं अपनी प्राथमिकता
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
नगर पालिका लखीमपुर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरुपमा बाजपेयी चुनाव परिणाम आने के दूसरे दिन खुशी से लबरेज अपने आवास पर समर्थकों से मिलती रहीं। अपने आवास पर अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने नगर को साफ सुंदर और भ्रष्टाचार मुक्त विकास की बात की।
नई पालिकाध्यक्ष ने कहा कि हर कर दाता का बीमा कराना भी उनकी प्राथमिकता में है। शहर की सफाई व्यवस्था को न सिर्फ दुरुस्त जाएगा, बल्कि डलावघर की समस्या का समाधान नागरिकों से विचार विमर्श के आधार पर किया जाएगा। नगर को साफ सुंदर बनाने के लिए जरूरी है कि शहर से डलावघरों को समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में घूमने वाले आवारा पशु भी एक बड़ी समस्या हैं, इसके लिए गोशाला का विस्तारीकरण कराया जाएगा। शहर के मुक्तिधाम को जीर्णोद्धार, पार्किंग व्यवस्था, बाजार में महिलाओं और पुरुषों के लिए टॉयलेट, ऑडिटोरियम, सीवर लाइन, इलेक्ट्रिक शव दाह गृह और कूड़ा निस्तारण प्लांट आदि व्यवस्थाएं कराकर लखीमपुर को आदर्श शहर बनाना है।