फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बच्चों के मेले में दुकानदार से खरीदार तक महिलाओं की धाक

बच्चों के मेले में दुकानदार से खरीदार तक महिलाओं की धाक

Sun, 30 Jul 2017 02:00 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के मेले में दुकानदार से खरीदार तक महिलाओं की धाक
बच्चों के मेले में दुकानदार से खरीदार तक महिलाओं की धाक - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

अर्बन हाट में अमर उजाला की ओर से एक ऐसा मेला लगाया गया है जिसमें महिलाओं ने बच्चों की चिकित्सा की जिम्मेदारी उठाई है। एक छोटी सी आशा संस्था के सहयोग से लगे मेले की खासियत यह है कि यहां होने वाली खरीदारी और होने वाली आय से जरूरतमंद बच्चों की मदद की जाएगी। मेले में बच्चों के लिए झूले लगे हैं और खाने-पीने का सामान भी उपलब्ध है। शाम को रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। गीत संगीत की महफिल से मेले में चार चांद लग गए। मेले में महिलाएं ही दुकानदार हैं और वही खरीदार भी हैं। मेले का समापन 30 जुलाई रविवार को होगा।
मेले का शुभारंभ एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने किया। उन्हाेंने मेले में साथ देने वाली महिलाआें को सम्मानित करते हुए कहा कि इस मेले से बच्चाें की सहायता होगी जो वाकई काबिले तारीफ है। पुलिस का छोटी सी आशा ने आगे भी सहयोग मांगा है। गर्ल्स चाइल्ड मेडिकल केयर के तहत लगने वाले मेले में छोटी सी आशा की अध्यक्ष पारुल मलिक ने बताया कि मेले में अर्जित आय से गरीब परिवाराें को नि:शुल्क मेडिकल सुविधा दी जाएगी। शाम को गीत-संगीत के कार्यक्रम में आशुतोष ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। शाम को मेले की भीड़ बढ़ गई। दान देने वाले भी कम नहीं थे। बच्चों ने मनोरंजन किड्स कार्नर, झूले और राइड्स का आनंद लिया। किप्स की ओर से स्वादिष्ट फूड स्टॉल्स लगाए गए। मेले के मुख्य आयोजक फॉक्सवेगन, रुहेलखंड ऑटो मोबाइल, अंबे मोटर्स रिनाल्ट, राय डेंटल क्लीनिक, चावला एसोसिएट, किप्स स्वीट्स हैं। आयोजन में संस्था अध्यक्ष पारुल मलिक, मीनल सिंह, रिप्सी तनेजा, रजनीत ओबराय, नीना ओबराय, राखी ओबराय, विभा गुप्ता, जस्सी व अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन


लुभा रही है सजावटी सामानों की रेंज
महिलाओं के लिए खासतौर पर डिजायन की गई क्राकरी सभी को लुभा रही है। इसमें लेडीज नाइट, क्राइम मास्टर गोगो, पियक्कड़ जैसे आकर्षित करने वाले कोट लिखे हुए हैं। होम डेकोरेशन के खूबसूरत सामान का स्टॉल नीना ने लगाया है। वह बताती हैं कि वह अपने सामान को ऑनलाइन भी बेचती हैं। इसके लिए उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया हुआ है। मेले में कीर्तिनगर की ललिता आनंद ने सिलाई के शौक को प्रदर्शित किया है। वह बताती हैं कि उनकी बेटी श्वेता उनको हौसला देती है इसलिए वह गुड़गांव और पुणे तक अपना सामान बेच आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी मेले की बढ़ा रहे हैं खूबसूरती
पार्लर चलाने वालीं गीता बेदी जापानी सिल्वर के बने ब्रेस्लेट, झुमकी लाई हैं। श्वेता राय की बनारसी साड़ी, आरगंडी पर कढ़ाई वाली साड़ी पसंद की जा रही है। वंदना ने हाथ से बनाए गए टेराकोटा से बने झुमके, राजस्थान की माहेश्वरी और चंदेरी साड़ी का स्टॉल लगाया है। रिप्सी और चरन ने डिजायनर कपड़े का पार्टी सॉल्यूशन नाम से स्टॉल लगाया है। रितेश कुमार ने ज्वैलरी, रेशू आनंद ने बेड शीट और होम डेकोरेशन, सनी और तनु ने गिफ्ट आइटम का स्टॉल लगाया है। इसके अलावा, अनामिका अहूजा ने टाटा क्रॉकरी, श्वेता राज बसी ने ज्वैलरी, पूर्णिमा ने डिजायनर पर्स, गीता ने ज्वैलरी, अंजू ने राजस्थानी ड्रेस, रुचिका ने होम डेकोरेशन और गिफ्ट आइटम, आरती नागपाल ने लकड़ी से बनाए क्लच, सरजु मल्होत्रा ने वेस्टर्न ड्रेस, रुपल ने डिजायनर ड्रेस, पायल खंडेलवाल ने राखी, निशा और नेहा ने होम डेकोरेशन, नवजोत सिंह ने फर्नीचर, प्रिया टंडन ने सूट और साड़ी का स्टॉल लगाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed