फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सड़कों पर भोले भक्तों का सैलाब... मंदिरों के आसपास रहेगी भीड़, स्कूलों में छुट्टी

सड़कों पर भोले भक्तों का सैलाब... मंदिरों के आसपास रहेगी भीड़, स्कूलों में छुट्टी

Mon, 24 Jul 2017 01:34 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर भोले भक्तों का सैलाब... मंदिरों के आसपास रहेगी भीड़, स्कूलों में छुट्टी
सड़कों पर भोले भक्तों का सैलाब... मंदिरों के आसपास रहेगी भीड़, स्कूलों में छुट्टी - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों का सैलाब सड़कों पर दिखेगा। प्रमुख मंदिरों के आसपास आने-जाने में समस्या हो सकती है। सुबह पांच बजे से ही यहां भीड़ दिखने लगेगी। ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ की संभावना को देखते हुए डायवर्जन लागू कर दिया है। रविवार को दिन से ही सड़काें पर कांवड़ियाें की भीड़ दिख रही है। सातों नाथ मंदिरों में एक हजार से अधिक जत्थाें के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था तो दुरुस्त की ही गई है, साथ ही हर मंदिर पर पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद रहेगी। जिन स्कूलों के रास्ते पर बड़े मंदिर हैं, वहां छुट्टी कर दी गई है।

इन स्कूलों में होगी छुट्टी
सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों की इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष पारुष अरोड़ा ने बताया कि उनके पास कई स्कूलों की सूचनाएं आई हैं, जिन्होंने छुट्टी की घोषणा की है। इनमें पीलीभीत बाईपास रोड पर पड़ने वाले स्कूल विद्या भवन, बेदी इंटरनेशनल, बीएल इंटरनेशनल, चिक्कड़ इंटरनेशनल बंद रहेगा। इस मार्ग से सबसे अधिक कांवड़िये निकलते हैं। कैंट स्थित बिशप कोनरॉड और सेंट मारिया गोरेटी ने धोपेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले कांवड़ियाें को देखते हुए छुट्टी कर दी है। प्रेमनगर स्थित सेक्रेट हार्ट, नैनीताल रोड स्थित जीआरएम ने त्रिवटीनाथ मंदिर के आसपास भीड़ होने के चलते अवकाश किया है। कृष्णा पब्लिक स्कूल, पद्मावती एकेडमी, जीडी गोयनका और बीबीएल अलखनाथ भी बंद रहेगा। स्टेडियम रोड स्थित कै म्ब्रेज स्कूल महानगर रूट डायवर्जन के कारण 24 जुलाई को स्कूल बंद रहेगा। प्रधानाचार्य मिथलेश वार्ष्णेय ने बताया कि 25 जुलाई को विद्यालय यथावत समय पर खुलेगा।
विज्ञापन


मंदिराें के रास्ते से निकलें तो इस समय के बाद
अलखनाथ- किला स्थित अलखनाथ मंदिर के रास्ते से सुबह पांच से 10 बजे तक निकलने से बचें। इस समय यहां आने वाले जत्थाें की संख्या सबसे अधिक होती है।
तपेश्वरनाथ- सुभाषनगर स्थित मंदिर में बदायूं रोड से कांवड़ियों का जत्था आएगा, इस रोड पर दिन भर मार्ग अवरुद्ध हो सकता है।
वनखंडीनाथ- जोगीनवादा स्थित मंदिर में सुबह 5 से 10 और शाम 6 से 9 बजे तक जाम मिल सकता है।
मढ़ीनाथ- चौपला से मढ़ीनाथ जाने वालों को चौपला से निकलने में दिक्कत हो सकती है।
त्रिवटीनाथ- कोहाड़ापीर, नैनीताल और प्रेमनगर थाने से की ओर से आने पर चौराहों पर सुबह और शाम को जाम मिल सकता है।
धोपेश्वरनाथ- कैंट स्थित मंदिर पर लाल फाटक से आने वाले कांवड़ियाें का जत्था पहुंचेगा, यहां दोपहर में भीड़ कम रहने की संभावना है।

चौपुला से किला रूट पर होगी मुश्किल
हरिद्वार और बदायूं के कछला घाट से जल लाकर अभिषेक के लिए हजारों शिव भक्त शहर में आमद दर्ज करवाते हैं। यातायात विभाग ने सोमवार को चाक चौबंद व्यवस्था के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। रोडवेज बसों के लिए सुबह छह बजे से सोमवार रात नौ बजे तक डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर ने बताया कि कांवड़ के दबाव को देखते हुए चौपुला से किला तक मुख्य कांवड़ रूट पर हल्के वाहन भी नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगी व्यवस्था
पुराना बस अड्डा से सभी बसें अयूब खां चौराहा होकर चौकी चौराहा होते हुए बियावानी कोठी से मालियों की पुलिया होकर सैटेलाइट की तरफ जाएंगी।
दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सैटेलाइट से नरियावल होते हुए बड़ा बाईपास तिराहा होकर जाएंगी।
लखनऊ की ओर से जाने वाली रोडवेज बसें सैटेलाइट से टीपीनगर, फरीदपुर होते हुए अपने गंतव्य के लिए जाएंगी।
बरेली से आगरा की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सैटेलाइट से फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज होकर बदायूं जाएंगी।
बरेली से आगरा जाने वाले वाहन रामगंगा पुल पर प्रतिबंधित रहेंगे। ट्रांसपोर्ट नगर से आगरा जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज से बदायूं होकर जाएंगे।
परसाखेड़ा से आने वाले वाहन बड़ा बाईपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed