{"_id":"593ec9881126f48b438b4583","slug":"61497287048-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले राउंड में राजकीय और अनुदानित की सीटें हुईं फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले राउंड में राजकीय और अनुदानित की सीटें हुईं फुल
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
बीएड काउंसलिंग के पहले राउंड में राजकीय और अनुदानित कॉलेजों की सीटें फुल हो गई हैं। वहीं सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को दस फीसदी छात्र मिले हैं। राजकीय और अनुदानित कॉलेजों में अब केवल स्पेशल कोटे की ही सीटें बची हैं। दूसरे राउंड की काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो गई। इसका परिणाम पंद्रह जून को घोषित किया जाएगा।
छह जून से शुरू हुई काउंसलिंग का कॉलेज आवंटन का परिणाम नौ जून को जारी होना था, पर अभ्यर्थियों की संख्या कम पहुंचने के कारण इसको आगे बढ़ा दिया गया। सोमवार को सर्वर भी ठप रहा। सुबह दस बजे शुरू होने वाली काउंसलिंग दोपहर साढ़े बारह बजे शुरू हो पाई, जिसके चलते अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हुई। साढ़े तीन बजे कॉलेज आवंटन का परिणाम जारी किया गया। बरेली और मुरादाबाद मंडल के राजकीय और अनुदानित कॉलेज और विवि कैंपस की सीटें फुल हो गईं।
दूसरी तरफ सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को थोड़ी ही सही पर राहत जरूर मिली। पहले राउंड में दस फीसदी अभ्यर्थी उनको मिले। अब 28 जून तक होने वाली काउंसलिंग में सेल्फ फाइनेंस कॉलेज का ही विकल्प बचा है। वहीं कम अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला सोमवार को भी बरकरार रहा। सोमवार को 35 फीसदी ने ही काउंसलिंग कराई।
विज्ञापन
आज इस रैंक की होगी काउंसलिंग
95001 से 114000