फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   600-crore project failed to move beyond the paperwork stage.

Bareilly News: कागजों से बाहर नहीं निकल सकी 600 करोड़ की परियोजना

Sat, 10 Oct 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 10 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
600-crore project failed to move beyond the paperwork stage.
बरेली। रामनगर को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की 600 करोड़ की परियोजना शासन से मंजूरी नहीं मिलने के कारण आगे नहीं बढ़ सकी। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड प्रथम ने इसका स्टीमेट तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा था। स्वीकृति नहीं मिलने की वजह से रामनगर को एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना फिलहाल कागजों तक सिमटकर रह गई।
विज्ञापन



निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल ने बताया कि प्रस्तावित योजना का उद्देश्य रामनगर क्षेत्र को भमोरा के रास्ते गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ना था। इससे क्षेत्र के लोगों को एक्सप्रेसवे से बेहतर जुड़ाव मिलता। इसी उद्देश्य से विभाग ने 48 किमी सड़क निर्माण की संभावनाओं का आकलन कर 600 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार किया था, लेकिन इसे शासन की स्वीकृति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन



आंवला बाइपास का काम भी अटका
रामनगर को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना को स्वीकृति नहीं मिलने के कारण आंवला बाइपास की परियोजना भी अटक गई। भमोरा से शाहबाद होते हुए आंवला बाइपास बनाने की योजना थी। प्रस्तावित रास्ते में कई रेलवे ओवरब्रिज पड़ने के कारण निर्माण में व्यावहारिक और लागत संबंधी अड़चनें सामने आईं। साथ ही, एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना को मंजूरी न मिलने के कारण इस योजना पर भी काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed