फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   60 thousand in the investigation of the case began to sell daughter

60 हजार में बेटी बेचने के मामले की जांच शुरू

Mon, 04 Jan 2016 01:09 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 04 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
60 thousand in the investigation of the case began to sell daughter
बरेली। साठ हजार रुपये में बेटी बेचने के मामले की जांच शुरू करा दी गई है। पुलिस को शक है कि कहीं लड़की गलत हाथों में तो नहीं पड़ गई। आरोपी पिता को चार दिन में बेटी दामाद को सीबीगंज थाने में पेश करने को चेताया गया है। चौकी इंचार्ज परसाखेड़ा अरुण कुमार यादव को पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन

सीबीगंज के पस्तौर गांव के मजदूर इनचाराम की पत्नी माया ने 14 साल की बेटी को बेचने का आरोप पति पर लगाया था और थाने तक खींच लाई थी। शनिवार को देर रात इनचाराम ने अपने बचाव में पुलिस को तस्वीरें देकर कहा कि उसकी लड़की की उम्र 19 साल है और उसने पानीपत के परिवार में शादी की है। इनचाराम का कहना है कि बेटी की शादी उन्होंने पानीपत(हरियाणा) के शिवा गांव में जाकर 15 दिसंबर को दामाद विनोद को देखभाल कर की थी। उसका दामाद आटा मिल मालिक की कार चलाता है। माया से उसका चार साल से कोई संबंध नहीं है। वह किसी दूसरे व्यक्ति से साथ रह रही है। बेटी को बेचने का आरोप लगाकर उसने मुझे बदनाम कर दिया है। हालांकि जो तस्वीरें पुलिस को मिली हैं उसमें भी सब गोलमाल लग रहा है। वर पक्ष की ओर से गोद भराई की रस्म यहां पूरी करने जो लोग आए थे, उनमें एक अधेड़ गोरा और लंबा तगड़ा जोड़ा दिख है। मां का रंग रूप किसी अंग्रेज महिला जैसा है जबकि लड़के की बहन बतायी जा रही लड़की किसी दक्षिण भारतीय की तरह सांवली है। पुलिस को संदेह इसलिए हो रहा है क्योंकि इनचाराम जिस लड़के के साथ शादी करने का दावा कर रहा है, उसकी फोटो नहीं दिखा पा रहा है। लड़की की मां माया का कहना है कि इनचाराम ने चार साल पहले रेखा नाम की जिस महिला के चक्कर में मारपीट करके उसे घर से निकाला था उसका पति शेर सिंह बिचौलिया है। जबकि शेरसिंह का कहना है कि पानीपत में उसका साला ओमप्रकाश फैक्ट्री में काम करता है। उसी के बताने पर उसने इनचाराम की बेटी की शादी कराई है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने इस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए अब जांच के आदेश दिए हैं। इनचाराम को चार दिन की मोहलत देकर बेटी और दामाद को थाने में लाकर पेश क रने को कहा गया है।
विज्ञापन



मुझे बेटी और दामाद को लाकर दिखा दें
-माया देवी का कहना है कि इनचाराम को बेटी का शादी करने का पूरा अधिकार है, लेकिन उसकी शादी कहां की है। दामाद कौन है, कहां काम करता है। किस स्थान पर उसका घर है। यह जानने का अधिकार मेरा भी बनता है। इसलिए इनचाराम उसे बेटी और दामाद को बुलाकर दिखा दें। बेटी लड़के के साथ खुश होगी तो मुझे कोई शिकायत नहीं होगी। इनचाराम के पड़ोस के लोगों ने उसे बताया है कि बेटी को उसने 60 हजार रुपये में बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed