फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   60% of the development fund is spent on roads and lighting.

Bareilly News: विकास निधि का 60 फीसदी हिस्सा सड़कों व प्रकाश व्यवस्था पर खर्च

Wed, 11 Mar 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
60% of the development fund is spent on roads and lighting.

विज्ञापन
बरेली। सड़कों व पथ प्रकाश से जुड़े कार्य जनप्रतिनिधियों की पहली पसंद हैं। जिले के नौ विधायकों और पांच विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) ने भी जिले में विकास कार्यों पर जो बजट खर्च किया है, उसका 60 फीसदी हिस्सा इन्हीं दो कार्यों में इस्तेमाल हुआ है। कुछ जनप्रतिनिधियों ने सामुदायिक केंद्र, गोशाला, स्मृति द्वार का भी निर्माण कराया है।
जिले के नौ विधायकों व दो एमएलसी ने कुल 55 करोड़ की धनराशि में से 39.93 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उनकी ओर से कुल 557 कार्यों के प्रस्ताव दिए गए। इनमें से 388 पूर्ण हो चुके हैं। बहेड़ी विधायक अताउर रहमान ने सर्वाधिक 40 प्रस्ताव दिए। इनमें से 28 कार्य पूरे हो गए हैं। आठ निर्माणाधीन हैं वहीं, चार पर काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

मीरगंज विधायक डाॅ. डीसी वर्मा ने पांच करोड़ की निधि से कुल 31 कार्यों के प्रस्ताव दिए। इनमें से 30 पूरे हो गए हैं। भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने भी अवमुक्त 4.28 करोड़ में से 3.49 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इन्होंने 58 प्रस्ताव दिए। इनमें से 39 काम पूरे हो गए हैं। नवाबगंज विधायक डाॅ. एमपी आर्य ने निधि से 29 कार्यों का प्रस्ताव दिया। इसमें से नौ पूरे हो गए हैं। नौ पर काम चल रहा है। फरीदपुर के दिवंगत विधायक डाॅ. श्याम बिहारी ने निधन से पहले 45 कार्यों के प्रस्ताव दिए थे। इनमें से 37 पूरे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर विधायक डाॅ. राघवेंद्र शर्मा ने कुल 26 प्रस्ताव दिए। इनमें से 26 स्वीकृत किए गए। 22 पर काम पूरा हो चुका है। नगर विधायक व वन मंत्री डाॅ. अरुण कुमार ने अपनी निधि से 84 कार्यों के प्रस्ताव दिए। इनमें से 65 पूरे हो गए। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने 63 प्रस्ताव दिए। इनमें से 56 काम पूरे हो गए हैं। आंवला विधायक व पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के 31 प्रस्तावों में से 21 काम पूरे हो गए हैं। इन्होंने छह सामुदायिक केंद्र, सात गोशालाओं की दीवार बनवाने के साथ ही सड़कों व प्रकाश व्यवस्था पर भी निधि खर्च की है।
एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने 77 लाख से सड़क व सोलर लाइट से जुड़े काम कराए। एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने 4.97 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए। एमएलसी जयपाल सिंह ने जिले में 54 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए हैं। एमएलसी हरी सिंह ढिल्लो ने 48 लाख रुपये और एमएलसी जेपीएस राठौर ने 24 लाख रुपये खर्च किए।
त्वरित आर्थिक विकास योजना से भी होंगे विकास कार्य
त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कुल 82 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया। आठ विधायकों के प्रस्ताव आ गए हैं। भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह के प्रस्ताव भी मिल गए। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह व बहोरन लाल मौर्य के प्रस्ताव मिल चुके हैं। आंवला से सपा सांसद व दो एमएलसी ने प्रस्ताव नहीं दिए हैं।

वर्जन
विकास निधि योजना के तहत जिन जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उनको स्वीकृत कर दिया गया है। त्वरित आर्थिक विकास योजना में 82 करोड़ का प्रस्ताव तैयार हो गया है। जिन जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव नहीं मिले हैं, उनसे दोबारा मांगा गया है। 12 मार्च तक इसे शासन को भेजना है। - देवयानी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed